Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV Congress: दिग्विजय सिंह की किस बात पर भड़की सोनिया गांधी, नीतीश कुमार को बता दिया गद्दार | Parmarth TV होम लोन की बढ़ सकती है ईएमआई, RBI जल्द ही करने वाला है बैठक | Parmarth TV INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में लिए ये बड़े फैसले, खड़गे ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, ये है आज की रेट | Parmarth TV मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV 1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV

AUS vs ENG: ट्रैविस हेड ने शतक लगाकर अपने नाम दर्ज करवा लिया है ये बड़ा रिकॉर्ड | Parmarth TV

AUS vs ENG: ट्रैविस हेड ने शतक लगाकर अपने नाम दर्ज करवा लिया है ये बड़ा रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड (163) की शतकीय पारी के दम पर सिडनी में खेले जा रहे एशेज टेस्ट सीरीज के पांचवें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को करारा जवाब दिया है। इंग्लैंड की टीम के पहली पारी के 348 रन के जवाब में मेजबान टीम ने चार विकेट गंवाकर 317 रन बना लिए हैं। ट्रैविस हेड ने 105 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की। उन्होंने इस सीरीज में अब तक 9 पारियों में 3 शतक लगाए दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है।

सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड अब 23 साल में पहली बार किसी एशेज सीरीज में तीन शतक जड़ने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बन गए हैं। इससे पहले दिग्गज ओपनर मैथ्यू हेडन ने ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई थी। मैथ्यू हेडन ने ऐसा साल 2002-03 में किया था। ट्रैविस हेड का ये टेस्ट कॅरियर का 12वां शतक है। उन्होंने सिडनी में वह पहली बार शतक लगाने की उपलब्धि भी अपने नाम दर्ज करवाई।

ट्रैविस हेड ये उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे क्रिकेटर बने
जारी एशेज टेस्ट सीरीज में ट्रैविस हेड ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। वह इस सीरीज में 500 से अधिक रन बना चुके हैं। इसके साथ ही वह 21वीं सदी में एशेज के एक सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले एशेज के इतिहास में एक सीरीज में 500 रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वार्नर ने बनाया था। उन्होंने ये कारनामा साल 2013-14 की एशेज में किया था। वहीं, हेड ने 2025-26 की एशेज में ये मुकाम हासिल किया है।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News