Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने अब दिव्यांगजनों के हित में उठा लिया है ये बड़ा कदम, एक ही स्थान पर मिलेंगी सभी सुविधाएं | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने अब दिव्यांगजनों के हित में उठा लिया है ये बड़ा कदम, एक ही स्थान पर मिलेंगी सभी सुविधाएं | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश में भजनलाल सरकार ने अब दिव्यांगजनों का राहत देने के लिए अब बड़ा कदम उठाया है, जिससें उन्हें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं एक साथ प्राप्त होंगी। इसके लिए वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर में रविवार को राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय परिसर में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) का लोकार्पण कर शुभारंभ किया।

वन राज्यमंत्री शर्मा ने  इस संबंध में कहा कि केंद्र व राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। साथ ही सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ प्रदान कर लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं एक साथ प्राप्त होंगी, जिससे उनका जीवन आसान एवं सम्मृद्ध होगा और सशक्त दिव्यांग समाज की अवधारणा पूरी होगी।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार दिव्यांग कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने इस दौरान कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने विकलांग शब्द के स्थान पर सम्मान सूचक दिव्यांग शब्द का उपयोग कर सभी दिव्यांगजनों में आत्मसम्मान का भाव पैदा किया है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार दिव्यांग कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

इस अवसर पर संजय शर्मा ने दिव्यांग विराट को सीपी चेयर, विहान को हियरिंग एड एवं राहुल को एमआर किट प्रदान की। इसके उपरान्त उन्होंने जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, सेरिब्रल पाल्सी कक्षों सहित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

PC: dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 


Parmarth TV

Trending News