खेल डेस्क। धनंजय डी सिल्वा ने अचानक श्रीलंकाई टीम की कप्तानी छोड़कर सभी को चौंका दिया है। जनवरी 2024 में श्रीलंका के टेस्ट कप्तान बनाए गए धनंजय डी सिल्वा ने सिलेक्शन कमिटी को एक पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है। इसके माध्यम से उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि कप्तानी की जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपी जानी चाहिए।
हालांकि डी सिल्वा एक खिलाड़ी के तौर पर श्रीलंका की ओर से खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एशले डी सिल्वा ने टेस्ट क्रिकेट में डी सिल्वा के योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
आपको बत दें कि दिमुथ करुणारत्ने से कप्तानी संभालने के बाद डी सिल्वा ने 18 टेस्ट मैचों में श्रीलंका की कप्तानी करते हुए हुए टीम को सात मैचों में जीत दिलाई है। 8 में श्रीलंकाई टीम को हार का सामना करना पड़ा है। 3 मैच ड्रॉ रहे। कप्तान के तौर पर डी सिल्वा ने 1130 रन बनाए और नौ विकेट लिए।
PC: cricinfo






