Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अकासा के बेड़े में शामिल हुआ 45वां विमान – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV पूर्व मॉडल क्यूल ने Trump पर लगाया रेप का आरोप, कहा-उनके शरीर के कई हिस्सों से खून… | Parmarth TV SIR: ईसी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, आयोग ने ज्ञानेश कुमार पर अकेले फैसले लेने के आरोपों को किया खारिज | Parmarth TV रेलवे ने कर दिया है बड़ा बदलाव, आज से रिजर्वेशन काउंटर से टिकट खरीदने वाले यात्रियों… | Parmarth TV Gold-Silver prices: चांदी 2,442 रुपए हुई सस्ती, इतने गिर गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के अधिकारी अचानक पहुंचे तेहरान, फिर… | Parmarth TV Uttarakhand: दिल्ली की कंपनी की रामनगर के रिजॉर्ट में पार्टी, सेल्स टीम की महिला कर्मचारी से जबरन शराब पिलाकर रेप… | Parmarth TV FASTag Annual Pass: आज से केवल 1500 रुपए में बन जाएगा सालाना पास, शुरू हुई सुविधा | Parmarth TV मोदी सरकार सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है: Ashok Gehlot | Parmarth TV क्या किराएदार को भी मिलता है गैस कलेक्शन, जान लें ये नियम | Parmarth TV

IND vs NZ: अभिषेक-सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत के नाम दर्ज हुआ ये विश्व रिकॉर्ड | Parmarth TV

IND vs NZ: अभिषेक-सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत के नाम दर्ज हुआ ये विश्व रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। अभिषेक शर्मा (113 रन ) और वैभव सूर्यवंशी (45 रन) की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड को सात विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की इस सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। टीम की बढ़त 3-0 हो गई है। न्यूजीलैंड ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 198 रन बनाए थे।

जवाब में टीम इंडिया ने केवल 13.2 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 38 गेंद में 113 रनों की धुआंधार पारी खेली। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद में 45 रन का योगदान दिया। भारतीय क्रिकेट टीम ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने 6 ओवर में बगैर कोई विकेट गंवाए 118 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। यह किसी भी फुल मेंबर टीम के लिए पावरप्ले का सबसे बड़ा टोटल बन गया। इस मामले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ एडिनबरा में 113/1 रन बनाए थे। 

अभिषेक और वैभव ने 133 रनों की ओपनिंग साझेदारी की
अभिषेक और वैभव ने 7.1 ओवर में 133 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। अभिषेक ने 35 गेंद में अपना शतक पूरा किया। अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 11 छक्के लगाए। भारतीय कप्तान कप्तान श्रेयस अय्यर ने 10 गेंद में पांच रन का योगदान दिया। संजू सैमसन 13 गेंद में दो चौकों की मदद से 18 रन बनाए। न्यूजीलैंड के सभी गेंदबाजों की इस मैच में जमकर पिटाई हुई।  जैकब डफी ने दो ओवर में  44 रन खर्च कर  दिए। 

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News