खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला कल बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस मैच में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार खेलते नजर आ सकते हैं। उन्हें पांचवें टी20 मैच के लिए अर्शदीप सिंह के चोटिल होने पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। दोनों टीमें सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है।

36 साल के भुवनेश्ववर का न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी-20 टीम में चयन किया गया है। हालांकि इससे पहले ही उन्हें कल खेलने का मौका मिल सकता है। ऐसा होता है तो भुवनेश्वर की चार साल बाद अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होगी। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच 2022 में खेला था।

अर्शदीप का हैदराबाद में खेले गए चौथे टी-20 के दौरान गेंदबाजी वाला कंधे चोटिल हो गया था। इसी को देखते हुए भुवनेश्वर को टीम में जगह दी गई है। हालांकि, अर्शदीप सिंह पांचवां टी20 खेलते हैं या नहीं, इसका फैसला मैच से पहले उनकी रिकवरी के आधार पर लिया जाएगा। अर्शदीप के फिट नहीं होते हैं तो भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







