खेल डेस्क। मिलिंद कुमार (नाबाद 116 रन) की शतकीय पारी के दम पर डलास में अमेरिका ने 300 रनों का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया है। यूएई ने अमेरिका के सामने 330 रन का विशाल लक्ष्य रखा था, जवाब में अमेरिका ने चार विकेट गंवाकर सात गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। ये वनडे क्रिकेट में यूएसए का ये सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले अमेरिकी टीम कभी भी 300 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी।
इससे पहले अमेरिका का सबसे बड़ा सफल रन चेज 294/7 था, जो उसने 2024 में डलास मैदान पर नेपाल के खिलाफ प्राप्त किया था। लीग-2 के इतिहास में भी ये दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा। आईससी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के मुकाबले में अमेरिका ने यूएई को छह विकेट से शिकस्त दी। मिलिंद कुमार ने 84 गेंदों पर नाबाद 116 रन बनाए। ये उनका वनडे क्रिकेट में पांचवां शतक था। इस जीत के साथ अमेरिका लीग-2 की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।
मिलिंद कुमार ने मोनांक पटेल का रिकॉर्ड तोड़ा
मिलिंद कुमार ने अपनी पारी के दौरान पांच छक्के जड़े। इसके साथ ही वह अमेरिका की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में मोनांक पटेल को पीछे छोड़ा। मिलिंद के नाम अब 38 छक्के हो गए हैं, जबकि मोनांक पटेल ने 34 छक्के लगा चुके हैं। मैच में अमेरिका की ओर से शुभम रंजाने ने भी 57 रन की नाबाद पारी खेली। मिलिंद और रंजाने ने ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 160 रन की साझेदारी की।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







