Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: क्या फिर से बढ़ गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिर गई है सोने-चांदी की कीमतें, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, ट्रेंट का शेयर 13 फीसदी उछाल – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Delhi: विपक्षी मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका, नेता प्रतिपक्ष ने कहा-चुनाव आयुक्त हमसे मुलाक़ात क्यों नहीं कर रहे | Parmarth TV Aadhar card: आधार कार्ड में नाम बदलना हुआ और भी आसान, जारी हुई नई एसओपी | Parmarth TV Ayushman Yojana: अपने आयुष्मान कार्ड से किन अस्पतालों में करवा सकते हैं आप अपना इलाज, जान ले अभी | Parmarth TV फ्लाईदुबई घटनाक्रम को लेकर Donald Trump का बड़ा बयान, आतंकी साजिश के पीछे बताया इस देश का हाथ | Parmarth TV Delhi: राहुल-प्रियंका का आकाशवाणी कैंपस में धरना, चुनाव आयोग में जाने पर अड़े, भाजपा ने साधा निशाना | Parmarth TV शुरू हो गई है नई योजना, इन महिलाओं को सरकार हर महीने देगी 1500 रुपए | Parmarth TV मोदी और शाह मीडिया के सहयोग से जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं: Ashok Gehlot | Parmarth TV

Jaipur: जेडीए ने अवैध निर्माणों पर चलाया बुलडोजर, न्यू सांगानेर रोड पर किया 50 से अधिक मकान-दुकानों को ध्वस्त | Parmarth TV

Jaipur: जेडीए ने अवैध निर्माणों पर चलाया बुलडोजर, न्यू सांगानेर रोड पर किया 50 से अधिक मकान-दुकानों को ध्वस्त | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से आज राजधानी के न्यू सांगानेर रोड पर 50 से अधिक मकान-दुकानों के अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। जेडीए द्वारा गुर्जर की थड़ी चौराहे से सोडाला तिराहे तक करीब तीन किमी क्षेत्र में कुल 260 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। काफी जगह अवैध निर्माण के कारण100 फीट चौड़ी सड़क की चौड़ाई 40 से 60 फीट तक ही रह गई है।

जेडीए ने बुलडोजर से गुर्जर की थड़ी चौराहे से लजीज रेस्टोरेंट तक एक किमी में सड़क सीमा में आ रहे रैम्प, रेलिंग, फुटपाथ, टिनशेड, सीढ़ियां और बाउंड्री वॉल को ध्वस्त किया। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद जेडीए की ओर से ये कदम उठाया गया है। जेडीए की ओर से कलकोर्ट में कार्रवाई की पालना रिपोर्ट पेश की जानी है। जेडीए की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस का जाब्ता मौके पर तैनात रहा। इस दौरान  गुर्जर की थड़ी से न्यू सांगानेर रोड पर संजीवनी हॉस्पिटल की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया। जेडीए की ओर से नोटिस दिए जाने के बाद आज ये कार्रवाई की गई है। 

पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें समझाया
जेडीए के कार्रवाई के बीच ही कई व्यापारी भी अपने स्तर पर ही अवैध निर्माण हटाते और दुकानें खाली करते दिखे। पुलिस की टीम ने जेडीए कार्रवाई के दौरान विरोध कर रहे स्थानीय लोगों और व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें समझाया। जेडीए टीम द्वारा मार्किंग के तहत आए एरिया को ही हटाया जाएगा। कई व्यापारियों ने जेडीए के कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि त्योहार के समय इस तरह की कार्रवाई से उनके कारोबार पर असर पड़ेगा।

PC: patrika

Parmarth TV

Trending News