खेल डेस्क। अफगानिस्तान के रहमत शाह ने कप्तानी डेब्यू टेस्ट में ही अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है। बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में कप्तानी करते हुए रहमत ने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक जड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए हैं।
इससे पहले विराट कोहली ने भी अपने टेस्ट कप्तानी डेब्यू में ऐसी ही उपलब्धि हासिल की थी। शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे अफगानिस्तान और बांग्लादेश के एकमात्र टेस्ट में रहमत ने पहली पारी में नाबाद 105 रन की शतकीय पारी खेलने के बाद दूसरी पारी में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाए।
रहमत शाह को हशमतुल्लाह शाहिदी की जगह अफगानिस्तान की टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई है। भारत के विराट कोहली ने दिसंबर 2014 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार टेस्ट कप्तानी करते हुए पहली पारी में 115 और दूसरी पारी में 141 रन बनाए थे।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







