खेल डेस्क। फिन एलन (नाबाद 100) और टिम सेफर्ट (58) की तूफानी पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस तरह न्यूजीलैंड की टीम दूसरी बार टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। न्यूजीलैंड का अब फाइनल में मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में कीवी टीम ने केवल 12.5 ओवर में एक विेकेट गंवाकर जीत हासिल की। फिन एलन ने अपनी रिकॉर्ड शतकीय पारी में 10 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए।
कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में खेले गए पहले सेमीफाइनल में फिन एलन ने महज 19 गेंदों पर अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया। एलन ने केवल 33 गेंदों में सेंचुरी ठोकने का बड़ा कारनामा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। इस पारी शतकीय के दम पर उन्होंने क्रिस गेल का कीर्तिमान ध्वस्त किया। ये टी20 विश्व कप में किसी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है। इससे पहले क्रिस गेल ने 47 गेंदों पर टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ा था। ये एलन का किसी फुल-मेंबर टीम के खिलाफ भी अन्तरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज सैकड़ा भी है।
साहिल चौहान ने 27 गेंदों पर लगाया है सबसे तेज शतक
33 या उससे कम गेंदों पर टी20 शतक लगाने वाले फिन पांचवें क्रिकेटर बन गए हैं। सबसे तेज शतक साहिल चौहान ने 27 गेंदों पर बनाया था। मुहम्मद फहद 29, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन और सिकंदर रजा ने 33-33 गेंदों पर शतक लगाया है।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







