Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

Dotasra का सरकार पर जुबानी प्रहार, कहा-जो सरकार 2 साल में जनता का विश्वास खो दे… | Parmarth TV

Dotasra का सरकार पर जुबानी प्रहार, कहा-जो सरकार 2 साल में जनता का विश्वास खो दे… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से विधानसभा में प्रदेश की भजनलाल सरकार को कई मुद्दों पर निशाने पर लिया है। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से भी जानकारी दी है। पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने कहा कि जो सरकार 2 साल में जनता का विश्वास खो दे, उसका जाना तय है। भाजपा की पर्ची सरकार 'जन विश्वास संशोधन विधेयक' लेकर आई है। कोर्ट, कानून, न्याय सब खत्म करके अफसरशाही राज कायम करने के लिए लाए गए संशोधन विधेयकों से जनता का विश्वास कभी हासिल नहीं हो सकता।

डोटासरा ने कहा कि प्रदेश का किसान राजस्थान विद्युत शुल्क अधिनियम से पहले ही परेशान है, ऊपर से अगर भाजपा सरकार ने किसानों के कोर्ट जाने का प्रावधान ही खत्म कर दिया, तो अफसर और सरकारें तानाशाह हो जाएंगी। भाजपा सरकार निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अधिकार अफसरों को देकर कैसा 'जन विश्वास' कायम करना चाहती है?

उन्होंने कहा कि अगर किसी किसान या मवेशी ने गलती से पेड़ की एक टहनी भी काट ली तो, 500 रुपए की जगह 25 हजार जुर्माना भरना पड़ेगा। सरकार कहती किसान, मजदूर किसी ज़मीन कुर्क नहीं होने देंगे और दूसरी ओर नाव चलाने वाले मल्लाह का घर कुर्क करने का कानून बना रही है। क्या भाजपा सरकार ये 'जन विश्वास' है?

भाजपा सरकार राजस्थान में 'इंस्पेक्टर राज' कायम करना चाहती
उन्होंने एक अन्य ट्वीट के माध्यम से कहा कि एक तरफ वो स्कूलें हैं, जो शिक्षा मंत्री को परिसर में घुसने नहीं देती और लाखों रुपए फीस के वसूलती हैं और दूसरी ओर छोटे शिक्षक संस्थान और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत NGO हैं। सरकार दोनों पर बराबर जुर्माना लगाकर किसको फायदा पहुंचाना चाहती है.. ये कैसा 'जन विश्वास' है? भाजपा सरकार राजस्थान में 'इंस्पेक्टर राज' कायम करना चाहती है। इस सरकार को अडाणी-अंबानी जैसे बड़े उद्योगपतियों और MSME, छोटे कारोबारियों व व्यापारियों के बीच कोई अंतर नज़र नहीं आता।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News