इंटरनेट डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक ने आज एक ऐसा कर कदम उठा लिया है, जिससे आगामी समय में आमजन को बड़ा झटका लग सकता है। लोगों के होम लोन से लेकर कार लोन महंगे हो सकते हैं। लोन की ईएमआई बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। आरबीआई ने आज रेपो रेट में इजाफा कर दिया है। इसमें 25 बीपीएस का इजाफा करते हुए इसे 5.50% कर दिया है।
गवर्नर संजय मल्होत्रा ने भारतीय रिजर्व बैंक की तीन दिवसीय एमपीसी बैठक में लिए गए फैसलों का ऐलान कर लोन लेने वालों को बड़ा झटका दिया है। करीब 3.5 साल बाद रेपो रेट में इजाफा हुआ। इससे पहले रेपो रेट 5.25 पर स्थिर था। आरबीआई के फैसले से होम लोन या कार लोन लेने वाले ग्राहकों पर ईएमआई का बोझ बढ़ने की संभावना है।
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वेस्ट एशिया संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए ये ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय बैठक में चर्चा के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का फैसला किया गया है। इस दौरान मल्होत्रा ने कहा कि वैश्विक महंगाई बढ़ने का खतरा और शेयर बाजार में अनिश्चितता का माहौल बरकरार है।
PC: theleaflet







