इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 498 रुपए और एक किलो चांदी 1,245 रुपए सस्ती हुई है। इससे सोने की कीमत गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं एक किलो चांदी 2.22 लाख रुपए के स्तर पर आ चुकी है।
विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको बात दें कि गत माह सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार रुपए सस्ती हुई थी। 31 अगस्त को दस ग्राम सोने की कीमत 1.56 लाख रुपए थी, जो 30 सितंबर को 1.48 लाख रुपए पर आई थी। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए से गिरकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई थी।
लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है। आगामी समय में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है। सोना 1.70 और चांदी तीन लाख रुपए के पार जा सकती है।
PC: aajtak







