Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Rajasthan: अपने घर का सपना होगा साकार, भजनलाल सरकार अब इन जिलों के लिए लाने जा रही है नई आवासीय योजनाएं | Parmarth TV

Rajasthan: अपने घर का सपना होगा साकार, भजनलाल सरकार अब इन जिलों के लिए लाने जा रही है नई आवासीय योजनाएं | Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार के प्रयासों से प्रदेश के लोगों का अपने घर का सपना साकार होने वाला है। राजस्थान आवासन मण्डल की ओर से जल्द ही विभिन्न आय वर्गों के लिए नई आवासीय योजनाएं लॉन्च की जाएगी। भजनलाल सरकार की बजट घोषणा 2025-26 की क्रियान्विति में अप्रैल और मई माह में राजस्थान आवासन मण्डल प्रदेश के विभिन्न जिलों जयपुर, उदयपुर, बाड़मेर, कोटा और हनुमानगढ़ में विभिन्न आय वर्गों के लिए नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करने जा रहा है।

राजस्थान आवासन मण्डल की इन योजनाओं के अंतर्गत फ्लैट्स और स्वतंत्र आवास दोनों प्रकार के विकल्प उपलब्ध होंगे, जिससे ईडब्लूएस, एलआईजी, मध्यम आय वर्गों और उच्च आय वर्गों के परिवारों को किफायती, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसी के साथ ही अटरू, गजनपुरा, नैनवा, लाखेरी और धौलपुर में भी विभिन्न आवासीय योजना जल्द शुरू की जाएगी।

आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने इस संबंध में कहा कि राजस्थान आवासन मण्डल आमजन के अपने आवास के सपने को साकार करने के लिए अविराम प्रयासरत है।
आपको बात दें कि जैसलमेर तथा नीमराना के करीब शाजहानपुर में भी मण्डल जल्द नवीन आवासीय योजना शुरू करेगा, जिसकी तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व और विकसित राजस्थान की परिकल्पना को साकार करते हुए हाउसिंग बोर्ड द्वारा लाई जा रही योजनाएं अपने आवास का सपना देख रहे प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ा तोहफा साबित होगी।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे आवास
राजस्थान आवासन मण्डल की इन योजनाओं में आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय परिसर, हरित क्षेत्र, सामुदायिक भवन, पार्किंग और जल-संरक्षण जैसे प्रावधान भी किए गए हैं, जिससे नागरिकों को संपूर्ण और संतुलित जीवनशैली प्राप्त हो सके।

PC:dipr.rajasthan
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From dipr.rajasthan

Trending News