Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं। भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा फिर से चर्चा में आए गए हैं। उन्होंने अब नौ माह बाद विभागीय कामकाज फिर से संभाल लिया है। कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने पहली बार काम संभाल लिया है।
खबरों के अनुसार, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दोबारा कमान संभालते ही स्पष्ट कर दिया है कि उनकी प्राथमिकता विभाग को करप्शन फ्री बनाना और काम नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करना होगा। किरोड़ी लाल मीणा ने आज विभाग के अधकिारयिों के साथ बैठक कर अधिकारियों की क्लास लगाई है।
इस दौरान उन्होंने बोल दिया कि विभागीय बैठक में कई जगहों से करप्शन की शिकायतें सामने आई हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से किरोड़ी लाल मीणा ने विभाग की कोई बैठक नहीं ली थी।किरोड़ी लाल मीणा ने 4 जुलाई 2024 को राजधानी जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा की थी।
PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







