Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों में तेजी जारी, ट्रेंट का शेयर 13 फीसदी उछाल – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Delhi: विपक्षी मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका, नेता प्रतिपक्ष ने कहा-चुनाव आयुक्त हमसे मुलाक़ात क्यों नहीं कर रहे | Parmarth TV Aadhar card: आधार कार्ड में नाम बदलना हुआ और भी आसान, जारी हुई नई एसओपी | Parmarth TV Ayushman Yojana: अपने आयुष्मान कार्ड से किन अस्पतालों में करवा सकते हैं आप अपना इलाज, जान ले अभी | Parmarth TV फ्लाईदुबई घटनाक्रम को लेकर Donald Trump का बड़ा बयान, आतंकी साजिश के पीछे बताया इस देश का हाथ | Parmarth TV Delhi: राहुल-प्रियंका का आकाशवाणी कैंपस में धरना, चुनाव आयोग में जाने पर अड़े, भाजपा ने साधा निशाना | Parmarth TV शुरू हो गई है नई योजना, इन महिलाओं को सरकार हर महीने देगी 1500 रुपए | Parmarth TV मोदी और शाह मीडिया के सहयोग से जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं: Ashok Gehlot | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज सोना हुआ सस्ता, 2,105 रुपए महंगी हो चुकी है चांदी | Parmarth TV National Weather Forecast: इन राज्यों के लिए है हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के ये जिले रहेंगे प्रभावित | Parmarth TV

एक राज्य एक चुनाव के नाम पर लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रही है सरकार: Gehlot | Parmarth TV

एक राज्य एक चुनाव के नाम पर लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रही है सरकार: Gehlot | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब पंचायत राज चुनाव को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में मीडिया के सामने बड़ा बयान दिया है। खबरों के अनुसार, तीन बार प्रदेश के सीएम रह चुके अशोक गहलोत ने अब कहा कि राज्य की भाजपा सरकार जानबूझकर पंचायत चुनाव नहीं करवा रही है, संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, ये सरकार एक राज्य एक चुनाव के नाम पर लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रही है।

समय ही बताएगा चुनाव होंगे या नहीं, लेकिन लोकतंत्र में चुनाव होने ही चाहिए
कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष परसराम मदेरणा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे समय में भी कर्मचारियों का इशू था, उस समय भी यह मुश्किल था, लेकिन, मामला हाई कोर्ट गया, कोर्ट ने कहा चुनाव समय पर होंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि अब देखिए, समय ही बताएगा चुनाव होंगे या नहीं, लेकिन लोकतंत्र में चुनाव होने ही चाहिए।

लोकसभा अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति दोनों ही केंद्र सरकार और संघ के दबाव में काम कर रहे हैं
अशोक गहलोत ने फिर से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर इस दौरान बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि लोकसभा अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति दोनों ही केंद्र सरकार और संघ के दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे को चौंकाने वाला करार दिया है। आपको बता दें कि जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अचानक राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस कदम को लेकर राजनीतिक दलों ने कई सवाल उठाए हैं।

PC:Ndtv Raj
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News