Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Jaipur: कार चालक ने कई लोगों को कुचला, तीन की मौत, अशोक गहलोत ने कर डाली है ये मांग | Parmarth TV

Jaipur: कार चालक ने कई लोगों को कुचला, तीन की मौत, अशोक गहलोत ने कर डाली है ये मांग | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ इलाके में एक व्यक्ति द्वारा अपनी कार से 6 से ज्यादा लोगों को कुचनले का दर्दनाक मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार, इस घटना में तीन लोगों ने अपनी जान गंवाई है। पुलिस ने लोगों को कार से कुचलने वाले ड्राइवर उस्मान को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय ड्राइवर उस्मान नशे में था। उस्मान वीकेआई में लोहे के बेड बनाने की फैक्ट्री चलाता है।

इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि जयपुर में नशे में चूर एक कार चालक द्वारा आधा दर्जन से अधिक लोगों को कुचलने की घटना हृदय विदारक है। ऐसे कृत्य को करने वाले अपराधी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा चलाना चाहिए। मैं इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं। इस हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

कई लोगों को कुचलने की घटना अत्यंत दु:खद और दुर्भाग्यपूर्ण: डोटासरा
वहीं इस मामले में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि जयपुर में एक कार चालक द्वारा तेज़ रफ़्तार में कई लोगों को कुचलने की घटना अत्यंत दु:खद और दुर्भाग्यपूर्ण है, दुर्घटना में अपनों को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। नशे की हालत में ऐसे कुकृत्य करने वाले अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।

PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News