Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

IPL 2025: भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ा ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड, इस मामले में पहुंचे शीर्ष पर | Parmarth TV

IPL 2025: भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ा ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड, इस मामले में पहुंचे शीर्ष पर | Parmarth TV

खेल डेस्क। आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोमवार को पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस को 12 रन से शिकस्त दी। आरसीबी ने पहले खेलते हुए मैच में पांच विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस नौ विकेट केवल 209 रन ही बना सकी। मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेले गए मैच में आरसीबी के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।

भुवनेश्वर कुमार ने मैच में एक विकेट हासिल किया। इसके साथ ही वह बतौर तेज गेंदबाज आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले ड्वेन ब्रावो और भुवनेश्वर कुमार के नाम संयुक्त रूप से ये रिकॉर्ड दर्ज था। ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल के 167 मैचों में 183 विकेट हासिल थे।

भुवनेश्वर कुमार ने 179 मैचों में अब 184 विकेट हासिल कर ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ दिया है। मुंबई के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर ने चार ओवरों में 48 रन देकर एक विकेट हासिल किया। आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है। वह आईपीएल में 206 विकेट हासिल कर चुके हैं।

विराट कोहली और रजत पाटीदार ने लगाए अर्धशतक
सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और दो छक्के लगाए। वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने केवल 32 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली।

PC:jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News