Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 08 April 2025: कामदा एकादशी पर इन जातकों को व्यवसाय में मिलेगा लाभ, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 08 April 2025: कामदा एकादशी पर इन जातकों को व्यवसाय में मिलेगा लाभ, पढ़ें राशिफल

कामदा एकादशी का यह दिन सभी राशियों के लिए कुछ खास लेकर आया है। जहां कुछ राशियों के लिए यह दिन शुभ संकेत दे रहा है, वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है। धार्मिक कार्यों, आत्ममंथन और संयम के साथ इस दिन का उपयोग करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 08 Apr 2025 06:45:00 AM (IST)

Updated Date: Tue, 08 Apr 2025 06:45:02 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेष : स्वास्थ्य में सुधार
  2. कर्क: जोखिम से बचें
  3. मीन: तबीयत रहेगी खराब

धर्म डेस्क, इंदौर। 08 अप्रैल 2025 को कामदा एकादशी का पावन दिन है और ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन सभी राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इस दिन कुछ राशि वाले विदेश यात्रा पर जा सकते हैं, तो कुछ को पारिवारिक सहयोग से लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह दिन—

मेष (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। यदि आप लंबे समय से किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे तो आज आपको राहत मिल सकती है। व्यापार में लाभ होने के संकेत हैं। आप कोई नया बड़ा प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। परिवार का सहयोग बना रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (Taurus)

आज वृषभ राशि वालों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपकी वाणी से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए बोलने से पहले सोचें। व्यापार में किसी पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, सतर्क रहें।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के लिए दिन शानदार रहेगा। घर में शुभ कार्य के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यापार में किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति से बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि के जातकों को आज कोई बड़ा जोखिम नहीं लेना चाहिए। नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार करें। व्यापार में नुकसान हो सकता है। वाणी पर संयम बरतें और वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। पत्नी या जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

सिंह (Leo)

सिंह राशि के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप किसी पुराने परिचित से मिल सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें, लेकिन आत्मविश्वास न खोएं।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि वालों का मन आज अशांत रहेगा। व्यापारिक साझेदारों से धोखा मिलने की संभावना है। आज कोई भी बड़ा लेन-देन न करें, अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें और किसी वरिष्ठ से सलाह लें।

तुला (Libra)

तुला राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप कोई नई चीज खरीद सकते हैं जो मन को प्रसन्न करेगी। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। परिवार और समाज में सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से लाभ मिल सकता है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रह सकता है। किसी भी नए काम की शुरुआत आज न करें। व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। मन अशांत रहेगा और वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। पुराने रुके हुए काम आज पूरे होंगे जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र या सहयोगी से मुलाकात हो सकती है। नया कार्य प्रारंभ करने का उचित समय है। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है, पत्नी का सहयोग मिलेगा।

मकर (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद सकारात्मक रहेगा। व्यापार में नई साझेदारी शुरू हो सकती है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है। पत्नी से पुराने मतभेद समाप्त होंगे और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। किसी काम को लेकर आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिल सकते हैं। पत्नी से संबंध मधुर रहेंगे।

मीन (Pisces)

मीन राशि वालों को आज किसी परिचित के दुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे मन दुखी रहेगा। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय न लें। पारिवारिक विवाद से तनाव संभव है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें।

Trending News