Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक कोचिंग ऑनर पर रिसेप्शनिस्ट से रेप किए जाने का प्रकरण सामने आया है। खबरों के अनुसार, आरोपी ने विरोध करने पर शादी का झांसा देकर पीड़िता का देहशोषण किया। ये बात जानकर आपके होश उड़ जाएंगे कि आरोपी ने पीड़िता को नींद की गोलियां खिलाकर नशे की हालत में देहव्यापार में धकेल कर कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनवा लिए। पीड़िता ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है।
खबरों के अनुसार, 27 साल की युवती ने थाने में दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया कि फरवरी 2021 में उसने जयपुर में एक कोचिंग सेंटर पर जॉब के लिए आवेदन किया था। कोचिंग सेंटर ऑनर ने उसे रिसेप्शनिस्ट की जॉब पर रखा। करीब 2 माह बाद खुद को कुंवारा बताकर ऑनर ने शादी करने का ऑफर दिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। दिसंबर 2021 में लिव-इन-रिलेशन में रखकर देहशोषण करने लगा।
नशे में रख कर वैश्यावृत्ति करवाने का आरोप
पीडि़ता ने ऑनर के खिलाफ नशे में रख कर वैश्यावृत्ति करवाने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि ऑनर नींद की गोलियां खिलाकर उसे नशे में रखने लगा। शादी करने की बात पर शादीशुदा होना बताकर धमकाया। इसके बाद अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर धमकाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि साल 2024 में आरोपी ने पीड़िता को नशा करवाकर कई लोगों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनवाए। आरोपी के भाई और दोस्त ने अकेला पाकर उसके साथ जबरन रेप किया। अक्टूबर 2025 में बहाना बनाकर आरोपी ने उससे दूरी बनाने का प्रयास किया।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







