Parmarth TV
जयपुर। केन्द्र और राज्य सरकार भीषण गर्मी में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयास कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के लोगों को पीने के लिए साफ पानी मिले, लेकिन राजधानी जयपुर के ही आगरा रोड स्थित पालड़ी मीणा, जेडीए कॉलोनी में लोगों को पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल रहा है।
यहां पर पिछले दो महीन से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। इस पानी को पीना तो दूर इसका उपयोग अन्य कार्यों के लिए भी नहीं किया जा सकता है। पालड़ी मीणा, जेडीए कॉलोनी के ब्लॉक ए में लोगों को इस प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर नलों में बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है।
इसके कारण लोगों को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण अब लोग इस पानी को उपयोग में नहीं ले रहे हैं, जिसके कारण उन्हें पीने के पानी की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानी के बारे में स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र के विधायक कैलाश वर्मा, पार्षद रामकिशोर सोयल और जेडीए के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है।
स्थानीय लोगों ने रविवार को जयपुर ग्रेटर वार्ड 123 के पार्षद रामकिशाेर सोयल से उनके कार्यायल में दूषित पानी की परेशानी से अवगत करवाया। पार्षद ने दूषित पानी आने की बात स्वीकार कर इस संबंध में जेडीए अधिकारी को भी अवगत करवाया। वहीं क्षेत्र में टैंकर की व्यवस्था करवाने का आश्वासन भी लोगों को दिया। हालांकि रविवार को क्षेत्र में एक भी टैंकर नहीं आया।
जल्द समस्या का होगा समाधान: एईएन, जेडीए
सुनील सोनी, एईएन, जेडीए ने कहा कि जयपुर ग्रेटर वार्ड 123 मीना पालड़ी, जेडीए कॉलीनी के ब्लॉक ए की तीन गलियों में दूषित पानी आने की शिकायत मिली है। क्षेत्र में लाइन को ठीक करवाने का कार्य चल रहा है। दो गलियों में परेशानी दूर कर दी गई है। एक गली में अभी भी भी परेशानी बनी हुई। जेडीए कर्मचारियों द्वारा जल्द ही इस परेशानी को दूर कर दिया जाएगा। क्षेत्र के लोगों को बीसलपुर का पानी उपलब्ध करवाने के लिए जलदाय विभाग के अधिकारयों से बात की गई है।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







