Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Pahalgam terror attack: होने वाला है कुछ बड़ा, तीनों सेनाएं तैयार, पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री के साथ की बैठक | Parmarth TV

Pahalgam terror attack: होने वाला है कुछ बड़ा, तीनों सेनाएं तैयार, पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री के साथ की बैठक | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े कदम उठा चुकी है। अब भारतीय सेनाएं पाकिस्तान के खिलाफ जल्द ही बड़ा कदम उठा सकती है। इस बात के संकेत मिलने लगे हैं।

खबरों के अनुसार, पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनसे कहा कि तीनों सेनाएं किसी भी एक्शन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। खबरों के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति से भी अवगत करवा दिया है।

भारत की ओर से अब पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने के अपने विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। इस आतंकी हमले में 26 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। खबरों के अनुसार, पीएम मोदी की सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से 40 मिनट की बैठक हुई है। हालांकि इस संबंध में किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

भारत ले चुका है पांच बड़े फैसले
आपको बात दें कि रविवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पहलगाम हमले के ;अपराधियों और षड्यंत्रकारियों को कठोरतम दंड दिया जाएगा। नरेन्द्र मोदी ने ;मन की बात कार्यक्रम में बोल दिया था कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में पूरा विश्व 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है। गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़े फैसले लिए हैं। इसमें से एक सिंधु जल समझौता निरस्त करना भी एक है।

PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News