Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से अब एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। सांगानेर सदर निवासी 24 साल की विवाहिता ने पड़ोसी युवक पर अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज करवाया है। बाथरुम में नहाते समय पड़ोसी युवक ने अश्लील वीडियो बनाया था।
विवाहिता के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। खबराें के अनुसार, महिला ने इस संबंध में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह बाथरुम में वह नहाने गई थी। नहाते समय पड़ोसी युवक चोरी-छिपे उसका वीडियो बनाने लगा। इस दौरान उसकी नजर युवक पर पड़ गई। फिर उसने विरोध कर शोर मचा दिया।
इससे आरोपी पड़ोसी वहां से फरार हो गया। पीड़ित विवाहिता ने आरोपी पड़ोसी की करतूत के बारे में परिवार के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद सांगानेर सदर थाने में पीड़ित विवाहिता ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
PC:amarujala
Parmarth TV







