Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 14 June 2025: इन राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, तनाव से मिलेगी मुक्ति; पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 June 2025: इन राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, तनाव से मिलेगी मुक्ति; पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है, विशेषकर धनु, मेष, और मीन राशि के जातकों को सतर्कता की आवश्यकता है। वहीं कर्क, कुंभ और सिंह राशियों के लिए आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा और लाभ के संकेत दे रहा है। संपूर्ण रूप से दिन का प्रबंधन संयम और धैर्य से करने पर ही सफलता प्राप्त होगी।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 14 Jun 2025 06:19:00 AM (IST)

Updated Date: Sat, 14 Jun 2025 06:19:56 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

धर्म डेस्क, इंदौर। शनिवार 14 जून 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ विशेष राशियों के लिए चुनौतियों भरी रह सकती है, वहीं कुछ जातकों को सौभाग्य और सफलता के नए द्वार खुलते नजर आएंगे। दिन की शुरुआत जहां कुछ लोगों के लिए मानसिक तनाव और शारीरिक थकावट लेकर आ रही है, वहीं कुछ राशियों को आज निर्णय क्षमता और व्यापारिक लाभ का साथ मिलेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल—

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पारिवारिक तनाव के कारण मानसिक बेचैनी रह सकती है। किसी अपने से दुखद समाचार प्राप्त होने की आशंका है। व्यापार में अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। किसी को बड़ी धनराशि उधार देने से बचें। हालांकि, पारिवारिक यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन वाद-विवाद से दूर रहना उचित होगा।

वृषभ (Taurus)

स्वास्थ्य की स्थिति कमजोर रह सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान करेगा। व्यापार में जोखिम लेने से बचें, नया निवेश टालें। पारिवारिक जीवन में असंतुलन बना रहेगा। पत्नी और भाइयों के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, अतः संवाद में संयम रखें।

मिथुन (Gemini)

आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन थकान और चिंता घेरे रहेंगी। परिवार के किसी सदस्य की चिंता मन को व्याकुल कर सकती है। व्यापारिक नुकसान की संभावना है, नया कार्य फिलहाल न शुरू करें। पारिवारिक मतभेदों से मन अशांत हो सकता है।

कर्क (Cancer)

यह दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय मिल सकती है। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आप परिवार के हित में ले सकते हैं।

सिंह (Leo)

मानसिक तनाव रहेगा लेकिन आपकी कुशलता से परिस्थितियों को संभालने में सफल होंगे। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। निवेश करने का समय अच्छा है। पारिवारिक जीवन में सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। पुराने मतभेद दूर होकर प्रेमपूर्ण वातावरण बनेगा।

कन्या (Virgo)

आज नौकरी के प्रयासरत लोगों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, हालांकि माता-पिता की सेहत चिंता में डाल सकती है। व्यापार में आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे लाभ के अवसर बनेंगे। पुराने पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं, जिससे घर का माहौल सकारात्मक होगा।

तुला (Libra)

महत्वपूर्ण कार्य पूरे न हो पाने के कारण मानसिक खिन्नता रह सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, किसी से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। परिवार में अप्रिय घटना से माहौल बिगड़ सकता है। धैर्य रखें और परिस्थिति का सामना शांति से करें।

वृश्चिक (Scorpio)

भागदौड़ और थकावट आज हावी रह सकती है। मौसम जनित बीमारियां परेशान करेंगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आर्थिक लाभ दिला सकती है। व्यापार में फिलहाल निवेश से बचें। पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें।

धनु (Sagittarius)

आज स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। किसी षड्यंत्र का शिकार होने से सतर्क रहें। व्यापार में नुकसान संभव है। नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। संपत्ति विवाद के कारण परिवार में तनाव रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना की संभावना है।

मकर (Capricorn)

स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन किसी करीबी से दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में हानि की संभावना बनी हुई है। नया वाहन या अन्य बड़ा निवेश करने से बचें। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा। योजनाएं सफल होंगी और कार्य समय पर पूर्ण होंगे। व्यापार में नई दिशा मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। सम्मान और आदर मिलेगा। लंबी यात्रा या संपत्ति खरीद के लिए समय अनुकूल है।

मीन (Pisces)

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आज उभर सकती हैं। नए कार्य में अड़चन आएगी। किसी अपने के निधन का समाचार मिल सकता है। व्यापारिक नुकसान होने की संभावना है। पत्नी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें और विवादों से दूरी बनाकर रखें।

Trending News