Parmarth TV
जयपुर। महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने हेतु जयपुर पुलिस द्वारा ‘सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस अभियान के तहत छात्र छात्राओं, युवाओं, महिला श्रमिकों एवं आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, अधिकारों एवं उपलब्ध पुलिस सेवाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी के तहत आज महारानी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसके तहत जयपुर पुलिस की फिल्म प्रदर्शन एवं महिला सुरक्षा से संबंधित प्रेरक व शिक्षाप्रद फिल्म का प्रदर्शन गया। पोक्सो एक्ट, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीडऩ निवारण एक्ट के संबंध में जानकारी सुरक्षा सखी और पुलिस मित्र, महिला श्रमिकों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। सेल्फ-डिफेंस डेमो के तहत युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने हेतु लाइव प्रदर्शन किया गया। छात्राओं व युवाओं को ‘सेफ्टी वॉरियर’ बनाकर समाज में सुरक्षा जागरूकता का संदेश फैलाया गया।
वहीं महिलाओं के लिए आसान और त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने हेतु मोबाइल ऐप्स की जानकारी दी गई। इस दौरान महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग की शपथ दिलाई गई। राजस्थान पुलिस का उद्देश्य इस कार्यक्रम के माध्यम से यह सुनिश्चित करना है कि समाज की हर महिला सुरक्षित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त महसूस करे। इस अभियान के तहत आज महिंद्रा सेज और उसके बाद 4.30 से मणिपाल यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







