Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Mahabhagya Yog: महाभाग्य योग से चमकेगी 3 राशि वालों की किस्मत, बढ़ जाएगा बैंक बैलेंस

Mahabhagya Yog: महाभाग्य योग से चमकेगी 3 राशि वालों की किस्मत, बढ़ जाएगा बैंक बैलेंस

25 अगस्त सुबह 8:28 बजे चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और मंगल के साथ युति बनाकर महालक्ष्मी राजयोग बनाएंगे। यह योग 27 अगस्त शाम 7:21 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान धन लाभ, करियर में अवसर, आत्मविश्वास, रिश्तों में मधुरता और मानसिक शांति प्राप्त होगी।

Publish Date: Sun, 24 Aug 2025 11:16:42 AM (IST)

Updated Date: Sun, 24 Aug 2025 11:16:42 AM (IST)

चंद्र-मंगल योग का होगा निर्माण। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 25 अगस्त को चंद्रमा-मंगल की कन्या राशि में युति।
  2. महालक्ष्मी राजयोग 27 अगस्त शाम 7:21 बजे तक प्रभावी।
  3. धन लाभ और आर्थिक स्थिति में मजबूती की संभावना।

धर्म डेस्क, इंदौर। वैदिक पंचांग के अनुसार 25 अगस्त को सुबह 8:28 बजे चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही मंगल मौजूद हैं। दोनों ग्रहों की यह युति महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण करेगी। यह राजयोग 27 अगस्त की शाम 7 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल और चंद्रमा का साथ जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। आत्मविश्वास और मानसिक शांति में वृद्धि होगी। नौकरी और करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे।

महालक्ष्मी राजयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 जातकों के लिए बहुत ही चमत्कारिक रहेगा। इस आर्टिकल में विस्तार से उन तीन राशियों के बारे में बताएंगे।

मेष

चंद्र-मंगल योग से मेष राशि के जातकों की किस्मत बदल जाएगी। उनके किए हर काम सफल होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। करियर में ऊचाइयां छुएंगे। इस दौरान घर का माहौल भी सकारात्मक होगा। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे होंगे। परिवार के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं।

वृषभ

वृषभ राशि वालों के चंद्र-मंगल योग तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आईटी, टेक्नोलॉजी और डेटा साइंस से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी असहयोग करेंगे, जिससे विवाद हो सकता है। इस दौरान अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।

धनु

चंद्र-मंगल का योग धनु राशि वालों के बहुत ही शानदार रहेगा। यह समय खुशियां लेकर आएगा। करियर में तरक्की मिलेगी, जिससे मान-सम्मान मिलेगा। इस दौरान आत्मविश्वास अपने चरम पर होगा। यह ध्यान रखें कि बहुत सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। इस सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो आपको जल्द ही तरक्की मिलेगी।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News