Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Rajasthan: अब सीएम भजनलाल ने मोदी सरकार से कर डाली है ये मांग  | Parmarth TV

Rajasthan: अब सीएम भजनलाल ने मोदी सरकार से कर डाली है ये मांग  | Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की इन दिनों राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में विशेष रूप से सक्रियता बनी हुई है। वह हाल ही के दिनों में राजस्थान को लेकर कई केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर चुके हैं। सीएम भजनलाल शर्मा ने इसी क्रम में गुरुवार को केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान उन्होंने राजस्थान के किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण एवं प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पीएम कुसुम योजना 2.0 के तहत 5 हजार मेगावाट क्षमता का अतिरिक्त आवंटन स्वीकृत करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी को अवगत कराया कि प्रदेश में इस योजना के घटक-ए में अब तक 457 मेगावाट क्षमता के विकेन्द्रित सौर ऊर्जा संयत्र स्थापित किए जा चुके हैं तथा 3200 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं स्थापित करने के लिए कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं।

प्रल्हाद जोशी ने केन्द्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग देने के लिए किया आश्वस्त

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि राज्य सरकार के विगत डेढ़ वर्ष में किए गए प्रयासों से राजस्थान पीएम कुसुम योजना के घटक-ए के क्रियान्वयन में देश में अग्रणी बना है। साथ ही, घटक-सी में विक्रेन्द्रित सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम हुआ है, जो बेहद सराहनीय है। जोशी ने कुसुम 2.0 के तहत प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने में केन्द्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया।

उल्लेखनीय है कि पी. एम. कुसुम योजना के घटक-ए एवं सी के सफल क्रियान्वयन से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का ‘अन्नदाता बनेगा ऊर्जादाता’ संकल्प प्रदेश में साकार हो रहा है।

PC: dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News