Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Rajasthan weather update: प्रदेश में कहर बरपा रही है बारिश, अब इन जिलों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट, मिली चेतावनी | Parmarth TV

Rajasthan weather update: प्रदेश में कहर बरपा रही है बारिश, अब इन जिलों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट, मिली चेतावनी | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से बारिश कहर ढा रही है। प्रदेश में फिर से मानसून पूरी तरह से सक्रिय होने के कारण कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इससे कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। भारी बारिश के कारण कोटा व सवाई माधोपुर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, बारां में मूसलाधार बारिश देखने को मिली है। सवाई माधोपुर के एक बांध में दस लोगों के डूबने की खबर मिली है।

कोटा के दीगोद में तो आमजन को राहत देने के लिए सेना तक बुला ली गई है। मौसम विभाग की ओर से आज के लिए भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश चित्तौडगढ़़ व भीलवाड़ा जिले में रेड अलर्ट घोषित किया है।

इन इलाकों में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। वहीं बांसवाड़ा, बूंदी, डूंगरपुर, कोटा, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, जालोर व पाली जिले में अतिभारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है। तीन जिलों में बारिश के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। राजधानी जयपुर में आज सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो चुका है।

आगामी 3-4 दिन तक बारिश के कहर से नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के लोगों को आगामी 3-4 दिन तक बारिश के कहर से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई हिस्सों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आगामी कुछ दिन दक्षिण-पूर्वी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की गई है। वहीं करौली में हुई झमाझम बारिश से पांचना बांध में पानी की आवक बढ़ गई है। इसी कारण बांध के 4 गेट खोले पड़े हैं।

PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News