Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे महेश जोशी को राजस्थान के जल जीवन मिशन के 900 करोड़ के घोटाले मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी बड़ा बयान दिया है। आरएलपी सांसद ने मेरी जल जीवन मिशन घोटाले के अन्य जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करने की ईडी से अपील की है।
आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। बेनीवाल ने कहा कि जल जीवन मिशन घोटाले में राजस्थान के पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता महेश जोशी को ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरएलपी ने सडक़ से सदन तक जल जीवन मिशन घोटाले के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई थी, इस मामले में उन अफसरों और अभियंताओं तथा अन्य नेताओं को भी गिरफ्तार करना चाहिए, जो इस घोटाले में सम्मिलित थे।
भाजपा ने सत्ता में आने के बाद कोई ठोस कार्यवाही नहीं की
सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में आगे कहा कि हमारे जन आंदोलन के बाद प्रदेश के एक कथित बजरी माफिया पर भी ईडी ने शिकंजा कसा मगर उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया।
मेरी ईडी से अपील है कि जल जीवन मिशन घोटाले के अन्य जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें और बजरी माफिया पर भी सख्त एक्शन लें। जेजेएम घोटाले के खिलाफ विपक्ष में रहते हुए आवाज उठाने वाले भाजपा ने सत्ता में आने के बाद कोई ठोस कार्यवाही इस मामले में नहीं की और वर्तमान पीएमईडी मंत्री भी भ्रष्ट अफसरों को फील्ड में पोस्टिंग देने में लगे हुए है।
PC:deshbandhu
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







