Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Sunday Horoscope, April 27 2025: बड़े प्रोजेक्ट में निवेश करेंगे, सेहत में भी होगा सुधार… पढ़िए दैनिक राशिफल

Sunday Horoscope, April 27 2025: बड़े प्रोजेक्ट में निवेश करेंगे, सेहत में भी होगा सुधार… पढ़िए दैनिक राशिफल

Sunday Horoscope, April 27 2025: विभिन्न राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। तुला राशि वालों को पिछले दिनों से चल रहे खराब स्वास्थ्य से निजात मिलेगी। वृश्चिक राशि वालों को आज व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। धनु राशि वालों का आज का दिन अच्छा गुजरेगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sun, 27 Apr 2025 06:02:00 AM (IST)

Updated Date: Sun, 27 Apr 2025 07:16:05 AM (IST)

Sunday Horoscope, April 27 2025

HighLights

  1. मकर राशि वालों को व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।
  2. कुंभ राशि वाले आज खानपान पर नियंत्रण रखें।
  3. मीन राशि वाले बिजनेस में कोई फैसला कर सकते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर (Aaj Ka Rashifal)। आज दिनांक 27 अप्रैल 2025, रविवार को विक्रम संवत 2082, मास अमांत चैत्र, मास पूर्णिमांत वैशाख और तिथि अमावस्या है। पं. हर्षित मोहन शर्मा से जानिए आज का सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

  • मेष – आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
  • वृषभ – आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना फायदे का सौदा होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
  • मिथुन – आज किसी परेशानी में फंस सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें। आर्थिक जोखिम न उठाएं। परिवार के लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी का पूरा सहयोग मिलेगा।
  • कर्क – आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में निवेश कर सकते हैं। परिवार और मित्रों का कार्य क्षेत्र में पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि नव विवाहित हैं तो फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में आपको साझेदारों से संबंध मधुर होंगे।
  • सिंह – आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सेहत में गिरावट महसूस कर सकते हैं और यह परेशानी का कारण बन सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। अन्यथा चोट लग सकती है। पत्नी व परिवार से मतभेद हो सकता हैं। किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा।
  • कन्या – आज अपनी सेहत पर ध्यान दें। लापरवाही भारी पड़ सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखें। यात्रा पर जाएं तो वाहन का उपयोग संभालकर करें। व्यापार व्यवसाय में आज नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी करीबी के कारण आपके हाथ से बड़ा ऑफर निकल सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।
  • तुला – आज का दिन बहुत अच्छा है। बहुत दिनो से चल रहे खराब स्वास्थ्य से आपको निजात मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा, मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी, न्यायालय पक्ष में विजय होगी, व्यापार में नया क्षेत्र बनेगा और नए लोगों से संबंध स्थापित होंगे। आज किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा।
  • वृश्चिक – आज व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आप जिस कार्य के लिए कुछ दिनों से परेशान हैं, आज वो काम होता हुआ दिखाई देगा। आपको अपने मित्रों से धोखा मिल सकता है। व्यापार में बड़ा लेन-देन सोच विचार कर करें। यात्रा करते समय सावधानी बरतें।
  • धनु – आज का दिन अच्छा गुजरेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध तय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।
  • मकर – आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना पर काम कर सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।
  • कुंभ – आज स्वास्थ्य बिगड सकता है। खान पान पर नियंत्रण रखें। परिवार में आपका सम्मान बना रहेगा। पड़ोसी से मतभेद बढ़ सकते हैं। बिजनेस में घाटा हो सकती है। नौकरी करने वालों का बॉस के साथ पंगा हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
  • मीन – आज बिजनेस में कोई नया निर्णय कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में आपको सबका सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध ठीक होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

Trending News