Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। नोएडा से अब दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानने के बाद एक बार तो लोगों का दूसरे से विश्वास ही उठ जाएगा। अब यहां पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यहां पर पुलिस नेकिशोरी से दुष्कर्म के आरोप में सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है।
बच्ची की मां ने थाने में इस संबंध मामला दर्ज करवाया था। पीड़िता की मां ने की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि सेक्टर-81 स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला के पति की करीब छह वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। उसके तीन तीन पुत्र और एक पुत्री थी। करीब पांच वर्ष पूर्व महिला ने जिला बुलंदशहर निवासी तोताराम से मंदिर में दूसरा विवाह किया।
13 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। इस दौरान सौतेला पिता कमरे में आकर उसके साथ्या अश्लील हरकत कर दुष्कर्म करने लगा। किसी तरह वह सौतेले पिता के चंगुल से छूटकर मां के पास जाकर घटना की जानकारी दी। उसने मां को बताया कि पिता उसके साथ दुष्कर्म करता है। किसी को बताने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता है।
PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







