Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Akshaya Tritiya 2025: स्वयं सिद्ध मुहूर्त में से एक अक्षय तृतीया पर बनेगा त्रिवेणी संयोग

Akshaya Tritiya 2025: स्वयं सिद्ध मुहूर्त में से एक अक्षय तृतीया पर बनेगा त्रिवेणी संयोग

Akshaya Tritiya Date: अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी, जो स्वयं सिद्ध मुहूर्त में से एक है। इस दिन त्रिवेणी संयोग बनेगा, जिसमें रवि, शोभन और सर्वार्थ सिद्धि योग शामिल हैं। अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है, जिसके उपलक्ष्य में शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने के लिए मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती।

By Prashant Pandey

Publish Date: Thu, 17 Apr 2025 09:42:02 AM (IST)

Updated Date: Thu, 17 Apr 2025 09:48:28 AM (IST)

उदया तिथि में तृतीया 30 अप्रैल को होने से इसी दिन अक्षय तृतीया मनाई जाएगी।

HighLights

  1. अक्षय तृतीया पर त्रिवेणी संयोग का निर्माण, शुभ कार्यों के लिए उत्तम समय।
  2. भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली जाएंगी शोभायात्राएं, मनेगा उत्सव।
  3. अक्षय तृतीया के दिन करें धन और संपत्ति में निवेश, भविष्य में मिलेगा लाभ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कभी क्षय नहीं होने वाला पुण्य फल दाता पर्व अक्षय तृतीया (आखातीज) इस वर्ष 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस अवसर पर रवि, शोभन एवं सर्वार्थ सिद्धि का मंगलकारी संयोग बनेगा।

वहीं इसी दिन परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसके उपलक्ष्य में शहर के पूर्वी और पश्चिम क्षेत्र से शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। स्वयं सिद्ध मुहूर्त में से एक आखातीज पर वैवाहिक आयोजन भी बड़ी संख्या में होंगे।

30 अप्रैल को ही अक्षय तृतीया मनाई जाएगी

ज्योतिर्विद विनायक शर्मा ने बताया कि वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया 29 अप्रैल को शाम पांच बजकर 31 मिनट से 30 अप्रैल को दोपहर दो बजकर 12 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि में तृतीया 30 अप्रैल को होने से इसी दिन अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस दिन पूजा के लिए श्रेष्ठ समय सुबह पांच बजकर 41 मिनट से दोपहर दो बजकर 12 मिनट तक छह घंटे 31 मिनट रहेगा।

naidunia_image

इस दौरान सोना-चांदी के साथ ही चल-अचल संपत्ति खरीदना भी लाभदायक रहेगा। इस दिन शाम चार बजकर 18 मिनट से रवि योग लगेगा। इसके अतिरिक्त शोभन योग 29 अप्रैल को दोपहर 3.53 से 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इस दिन कार्य में सिद्धि देने वाला सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा।

इसलिए खास है अक्षय तृतीया का दिन

आचार्य शिवप्रसाद तिवारी के अनुसार अक्षय तृतीया को वैदिक ज्योतिष में भी विशेष महत्व दिया गया है। अक्षय का शाब्दिक अर्थ होता है जिसका कभी क्षय न हो अर्थात अनंत। अतः इस दिन किया हुआ जप, यज्ञ, पितृ-तर्पण, दान-पुण्य एवं वेद-स्वाध्याय तथा पूजा आदि कर्मों का कभी क्षय नहीं होता।

मान्यताओं के अनुसार इस दिन किसी भी प्रकार का शुभ कार्य करने हेतु किसी मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती है। विवाह, गृह प्रवेश, नवीन वस्त्राभूषण, संपत्ति, वाहन क्रय किया जा सकता है। अक्षय तृतीया के दिन त्रेतायुग का आरंभ हुआ था।

naidunia_image

पूर्वी एवं पश्चिम क्षेत्र से निकलेगी शोभायात्रा

अक्षय तृतीया पर सर्व ब्राह्मण संगठन द्वारा शाम छह बजे 30 अप्रैल को पूर्वी क्षेत्र के परशुराम मंदिर बापट चौराहा से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। इसके अतिरिक्त सर्व ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा परंपरागत परशुराम शोभायात्रा पश्चिम क्षेत्र से निकाली जाएगी।

इस चल समारोह से एक हजार महिलाओं को जोड़ा जाएगा, जो एक जैसे परिधान में चल समारोह में शामिल होंगी। इसके लिए दो हजार ब्राह्मण परिवारों से 200-200 रुपये का सहयोग पारदर्शीपूर्ण तरीके से लिया जा रहा है। साथ ही शहर के 17 ब्राह्मण बहुल क्षेत्र में घर-घर निमंत्रण पहुंचाने के अभियान की शुरुआत भी की गई।

Trending News