Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV 1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV

Rajasthan: अब मूर्त रूप लेने वाला है ये महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट, सीएम भजनलाल ने उठा लिया है बड़ा कदम | Parmarth TV

Rajasthan: अब मूर्त रूप लेने वाला है ये महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट, सीएम भजनलाल ने उठा लिया है बड़ा कदम | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। जल्द ही प्रदेश के पाली,जालोर, सिरोही बाड़मेर जिलों में पेयजल समस्या का स्थाई निदान होगा। इसके लिए सीएम भजनलाल शर्मा ने बुधवार को बड़ा कदम उठाया है।


प्रदेश के इन जिलों की पेयजल समस्या के स्थाई निदान के लिए माही डैम को जवाई बांध से जोडऩे वाला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुमेरपुर विधायक तथा पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत के साथ एक  अहम बैठक की। 


बैठक में 7 हजार करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाने के संबंध में चर्चा हुई। बैठक के बाद  जोराराम कुमावत ने बताया कि सीएम भजनलाल शर्मा ने माही एवं सोम नदी के मानसून अवधि का अधिशेष जल, जयसमंद बांध सहित अन्य बांधों को भरते हुए जवाई बांध तक लाने संबंधी कार्य की बजट वर्ष-2024-25 में घोषणा की थी।

इस बजट घोषणा को धरातल पर उतारने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा से विस्तृत चर्चा हुई। इस परियोजना की डीपीआर तैयार करने के लिए 15.60 करोड़ रुपए की प्रशासनिक तथा तकनीकी स्वीकृति जल संसाधान विभाग, जयपुर के मुख्य अभियंता कार्यालय द्धारा जारी कर दी गई है। 

जिले में पेयजल संबंधी समस्या का स्थाई समाधान होगा

जोराराम कुमावत ने बताया कि इस कार्य के लिए अधिशासी अभियंता, जल संसाधन खंड सलूंबर ने वाप्कोस लिमिटेड को कार्यादेश भी जारी कर दिए हैं। इसके बाद वाप्कोस द्वारा इन्सपेक्शन रिपोर्ट जल संसाधन संभाग, उदयपुर को प्रस्तुत करने के बाद विभाग ने उसका अनुमोदन भी कर दिया है। 

आपको बता दें कि 7 हजार करोड़ रुपए के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के पूरा होने पर कई जिले में पेयजल संबंधी समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। इसके साथ ही 16 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

PC:   dipr.rajasthan 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News