Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV 1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV

ट्रंप के टैरिफ बढ़ोतरी के ऐलान के बाद PM Modi ने कहा-मैं जानता हूं कि व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत… | Parmarth TV

ट्रंप के टैरिफ बढ़ोतरी के ऐलान के बाद PM Modi ने कहा-मैं जानता हूं कि व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज किसानों को लेकर बड़ी बात कही है। एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत किसानों के हितों के साथ समझौता नहीं करेगा।

किसान भारत की प्राथमिकता है। पीएम मोदी का ये बयान अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा किए जाने के बाद आया है। सम्मेलन में पीएम मोदी ने ने बोल दिया कि हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने किसानों के, पशुपालकों के और मछुआरे भाई-बहनों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये भी बोल दिया कि मैं जानता हूं कि व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं तैयार हूं। मेरे देश के किसानों के लिए, मेरे देश के मछुआरों के लिए, मेरे देश के पशुपालकों के लिए आज भारत तैयार है।

देश के आर्थिक हितों से समझौता नहीं किया जाएगा
आपको बात दें कि भारतीय वस्तुओं के अमेरिका में प्रवेश पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर कई अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अभी तो केवल आठ घंटे ही हुए हैं। आपको और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। अमेरिका की ओर से रूस से तेल खरीदने के चलते देश पर जुर्माना भी लगाया गया था। इस संबंध में भारत ने जवाब दे दिया है कि किसी भी तरह से देश के आर्थिक हितों से समझौता नहीं किया जाएगा।

PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News