Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे महेश जोशी को एक और बड़ा झटका लगा है। जल जीवन मिशन घोटाले में जेल में बंद महेश जोशी को अब ईडी की ओर से नया झटका दिया गया है।
खबरों के अनुसार, ईडी ने जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व सांसद महेश जोशी व चार अन्य आरोपियों, उनके परिजनों से संबंधित फर्मों की करीब 47.80 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की गई है। वहीं जयपुर की मनी लॉंड्रिंग मामलों के विशेष न्यायालय ने पूर्व मंत्री महेश जोशी की जमानत मंजूर करने से भी मना कर दिया था।
ईडी की ओर से धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत पूर्व सांसद महेश जोशी के साथ ही महेश मित्तल, पदमचंद जैन, संजय बड़ाया व विशाल सक्सेना और उनके परिजनों व संबंधित फर्मों की संपत्ति अटैच किया गया है। अटैच की गई संपत्तियों में राजधानी जयपुर के विभिन्न हिस्सों में स्थित कृषि भूमि, रिहायशी फ्लैट, मकान और अन्य संपत्तियां शामिल हैं।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







