Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Rajasthan:  भीमराव अंबेडकर को लेकर सीएम भजनलाल ने कही ये बड़ी बात, गहलोत ने भी दिया बयान | Parmarth TV

Rajasthan:  भीमराव अंबेडकर को लेकर सीएम भजनलाल ने कही ये बड़ी बात, गहलोत ने भी दिया  बयान | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आज 134वीं जयंती है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सीएम निवास पर संविधान शिल्पी ;भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। सीएम भजनलाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि विकसित राजस्थान के निर्माण के लिए उनके आदर्श और सिद्धांत हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के ;विकसित भारत के सपने को साकार करने हेतु कृतसंकल्पित भाजपा सरकार। पूज्य बाबासाहेब की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने एक्स माध्यम से कहा कि सामाजिक न्याय के प्रणेता, भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार, भारत रत्न से सम्मानित, श्रद्धेय बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। शोषितों, वंचितों और उपेक्षितों के उत्थान तथा राष्ट्र निर्माण के लिए आपका अमूल्य योगदान हम सभी के लिए महान प्रेरणा है।

अंबेडकर ने जीवन पर्यंत दलितों, पिछड़ों तथा शोषितों के उत्थान के लिए अथक संघर्ष किया: गहलोत
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ.अंबेडकर ने जीवन पर्यंत दलितों, पिछड़ों तथा शोषितों के उत्थान के लिए अथक संघर्ष किया तथा समता आधारित समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। उनकी दी हुई शिक्षा तथा मूल्यों को नई पीढ़ी को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने किया नमन
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया कि सामाजिक समता के अमर नेता, समाज पुनरुत्थान के महानायक, भारतीय संविधान के शिल्पकार, ;भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर शत-शत नमन। बाबा साहेब को करोड़ों शोषितों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए राष्ट्र सदैव पुण्य-स्मरण करता रहेगा।

PC:x
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News