Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Kharmas Samapt: खरमास समाप्त… मांगलिक कार्य शुरू, जानिए कब-कब हैं शुभ मुहूर्त

Kharmas Samapt: खरमास समाप्त… मांगलिक कार्य शुरू, जानिए कब-कब हैं शुभ मुहूर्त

मान्यता है कि शुभ मुहूर्त और तिथि में संपन्न होने वाले विवाह सफल होते हैं और वैवाहिक जीवन सदैव सुखमय बना रहता है। यदि विवाह में मुहूर्त का ध्यान न रखा जाए तो ऐसे विवाह से दांपत्य जीवन में चुनौतियां ला सकते हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 14 Apr 2025 01:42:03 PM (IST)

Updated Date: Tue, 15 Apr 2025 12:30:44 AM (IST)

HighLights

  1. अप्रैल में शुभ विवाह के लिए कुल नौ मुहूर्त
  2. 30 अप्रैल अक्षय तृतीया पर होगा अबूझ मुहूर्त
  3. मई माह में सबसे ज्यादा 15 शुभ मुहूर्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मेष संक्रांति 14 अप्रैल, सोमवार को मनाई जा रही है। इस दिन सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे खरमास की समाप्ति होती है।

ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि खरमास की समाप्ति के साथ ही शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे शुभ कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। इस तरह मांगलिक कार्य होने से सब तरफ शहनाई के मधुर स्वर गूंजने लगेंगे, सड़कों पर वर यात्रा नजर आने लगेंगी।

इस माह विवाह के नौ मुहूर्त

अप्रैल माह में शुभ विवाह के लिए कुल नौ मुहूर्त बन रहे हैं। इनमें एक ऐसा दिन है जिसमें बिना मुहूर्त देखे सारे शुभ कार्य किए जा सकते हैं। ये है अक्षय तृतीया। अक्षय तृतीया के दिन किए गए मांगलिक कार्य, खरीदारी, नए काम की शुरुआत का दोगुना फल मिलता है, सुख-समृद्धि दस्तक देती है। इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को है।

14 अप्रैल से 8 जून तक चलेंगे

अप्रैल में 14, 15, 16, 17, 18, 20, 25, 29 और 30 तारीख को शुभ मुहूर्त हैं। मई में सबसे अधिक विवाह मुहूर्त रहेंगे। मई में 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27, 28 तारीख शुभ है।

जून में 1, 2, 3, 4, 5 , 7 व 8 को विवाह के लिए उत्तम हैं। 6 जुलाई से लेकर नवम्बर तक चातुर्मास के कारण मांगलिक दिनों का अभाव रहेगा। चातुर्मास के बाद 18 नवंबर से शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। नवंबर में 18, 21, 22, 23, 25, 30 और दिसंबर में 4, 5, 6 दिन शुभ हैं।

Trending News