Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम आज शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जारी कर दिया है। 10वीं बोर्ड में रजिस्टर्ड 48, 294 में से 13,603 विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं 12वीं बोर्ड के 40,830 रजिस्टर्ड में से 13,477 विद्यार्थी पास हुए हैं।
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की कक्षा 12 में बालोतरा के सुमित ने 86 प्रतिशत और राजसमन्द के प्रियांक ने 85.08 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। छात्रा वर्ग में चूरू की रुखसाना बेगम ने 88.06 और डूंगरपुर की खुशबू जैन ने 88 प्रतिशत अंक पाने में सफता हासिल की है।
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की कक्षा 10 में छात्र वर्ग में जोधपुर के अरमान को 85.04 प्रतिशत, सिरोही के गजेंद्र सिंह को 83.08 प्रतिशत और छात्रा वर्ग में जयपुर की हीना की 89.08 प्रतिशत, फलोदी की ममता ने 85 प्रतिशत और जैसलमेर की चंदू कंवर ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। यह बोर्ड परीक्षाएं 21 अप्रैल से 16 मई और 28 से 30 मई के बीच आयोजित की गई थी।विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट education.rajasthan.gov.in या rsosapps.rajasthan.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
PC: indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







