Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG: क्या पति-पत्नी एक घर में ले सकते हैं अलग-अलग गैस कनेक्शन? जान लें ये नियम | Parmarth TV Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV

Rajasthan weather alert: प्रदेश में आज से कहर बरपाएगी भीषण गर्मी, 42 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान | Parmarth TV

Rajasthan weather alert: प्रदेश में आज से कहर बरपाएगी भीषण गर्मी, 42 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बारिश का दौर समाप्त होने के बाद अब लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलने का तैयार हो जाना चाहिए। मौसम विभाग की ओर से अब प्रदेश के लोगों के लिए इस प्रकार का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में आज से भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से आज बाड़मेर, जैसलमेर और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। आज कहीं-कहीं हीटवेव चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री का इजाफा होने की संभावना है। रविवार और सोमवार को पश्चिमी राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों (जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर के साथ ही राजसमंद, अजमेर, जयपुर, दौसा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, टोंक, सीकर, अलवर, भीलवाड़ा, चूरू जिलों) में हीटवेव का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। इन दो दिनों में  अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। 

बाड़मेर में  रिकॉर्ड हुआ सर्वाधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक,  शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर में 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं राजधानी जयपुर में 36.9 डिग्री, सीकर में 36.5 डिग्री, जालोर 40 डिग्री, कोटा में 37.9 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 39.2 डिग्री, बाड़मेर में 40.7 डिग्री, जैसलमेर में 39.5 डिग्री, अजमेर में 36,5 डिग्री, अलवर में 38.0 डिग्री, जोधपुर में 38.6 डिग्री और बीकानेर में 38.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। 

PC: hindi.moneycontrol

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News