विभिन्न राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला है। तुला राशि वाले किसी निजी काम को लेकर बहुत उत्सुक दिखाई देंगे। वृश्चिक राशि वाले वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। धनु राशि वालों के मन में कई प्रकार की शंकाएं उठ सकती हैं।
By Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 06 Apr 2025 06:16:00 AM (IST)
Updated Date: Sun, 06 Apr 2025 07:32:13 AM (IST)
HighLights
- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।
- कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक तौर पर दिन अच्छा रहेगा।
- मीन राशि वालों आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
धर्म डेस्क, इंदौर (Ravivar Ka Rashifal)। आज दिनांक 6 अप्रैल 2025, रविवार को विक्रम सम्वत 2082, मास अमांत चैत्र, मास पूर्णिमांत चैत्र और तिथि नवमी (Ram Navami 2025) है। ज्योतिषाचार्य हर्षित मोहन शर्मा से जानिए अपना दैनिक राशिफल।
- मेष – आज सेहत के चलते परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी नए काम का विचार मन में आ सकता है। इसके लिए किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकात करेंगे। बिजनेस में कामकाज सामान्य रहेगा। पिछले दिनों से चला आ रहा काम पूरा होने से मन में खुशी रहेगी। पत्नी और बच्चों के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है। सम्मान में वृद्धि होगी।
- वृषभ – आज का दिन शानदार रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर और बच्चों के लिए शॉपिंग कर सकते हैं, इससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बिजनेस में नए रास्ते खुलेंगे। आज सकारात्मक सोच के साथ काम करेंगे। परिवार में चल रहे विवाद खत्म होंगे। कोई पुराना मित्र मिलेगा। वाहन या मकान खरीदने पर मंथन कर सकते हैं।
- मिथुन – आज का दिन पॉजिटिव रहेगा। सही दिशा में सोचते हुए काम करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में भागीदारी का मौका मिल सकता है। इससे बड़ा आर्थिक लाभ होगा। परिवार से जुड़ा बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका फायदा आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। नया वाहन ले सकते हैं। परिवार में कोई पुराना विवाद खत्म होगा।

- कर्क – आज मन थोड़ा उदास रह सकता है, क्योंकि कोई बड़ा काम आज भी अटका रहेगा। सेहत को लेकर भी कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। जीवन साथी व बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता मन में बनी रहेगी। आर्थिक तौर से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। बिजनेस में नुकसान हो सकता है।
- सिंह – आज के दिन कुछ नया करने का प्लान मन में बन सकता है। हालांकि आर्थिक मोर्चे पर आज मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर धोखा दे सकते हैं। आज बिजनेस में कोई बड़ा रिस्क न लें। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती हैं। लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर मन अशांत रहेगा।
- कन्या – आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी पुराने खास व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे आंतरिक खुशी प्राप्त होगी। आज बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। पुराना बड़ा निवेश आज लाभ देगा। आज के दिन कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर के लिए आज खरीदारी कर सकते हैं। बच्चों के लिए कोई बड़ा निवेश करने का विचार मन में आ सकता है।
- तुला – आज का दिन शानदार है। आप अपने किसी निजी काम को लेकर बहुत उत्सुक दिखाई देंगे। यह काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक तौर से आज कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होने से कई छोटे-मोटे काम पूरे होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे।
- वृश्चिक – आज वाहन चलाने में सावधानी बरतें,अन्यथा चोट लग सकती है। आज व्यापार व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकते है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें। आज किसी को बड़ी रकम देना मुसीबत मोल लेने जैसा होगा।
- धनु – आज मन में कई प्रकार की शंकाएं उठ सकती हैं। स्वास्थ्य कारणों से कुछ परेशान रह सकते हैं। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखाई पड़ेंगे। व्यापार व्यवसाय में किसी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। आज कोई बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरीके से विचार कर लें। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ेंगे। आप अपनी वाणी पर संयम रखें।
- मकर – आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों का आपके प्रति व्यवहार सम्मानजनक रहेगा। आज बच्चों के लिए शॉपिंग कर सकते हैं और पत्नी या पति को अच्छा गिफ्ट दे सकते हैं।
- कुंभ – आज दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से चल रही बीमारी में आज फायदा होगा। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी अपने का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं और नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
- मीन – आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा, हालांकि स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। शारीरिक थकावट व कमजोरी महसूस होगी। आर्थिक तौर से कुछ फैसला उल्टे पड़ सकते हैं, लेकिन उन पर काबू पाना आपके लिए सहज होगा। आज कोई बड़ा निवेश न करें। लेनदेन में सावधानी रखें। वाहन चलाने में सावधानी रखें।
Sunday Horoscope April 6 2025, complete daily horoscope, Sunday Horoscope, Sunday Horoscope 2025, Aaj Ka Rashifal 2025, Ravivar Ka Rashifal







