Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Rajasthan weather update: अब जारी हुआ नया अलर्ट, आज इन जिलों में हो सकती है बारिश | Parmarth TV

Rajasthan weather update: अब जारी हुआ नया अलर्ट, आज इन जिलों में हो सकती है बारिश | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बारिश को लेकर अब एक नया अलर्ट जारी हुआ है। ओडिशा के पास बंगाल की खाड़ी में बना एक निम्न दबाव का क्षेत्र आगामी 24 घंटों में धीरे-धीरे आगे बढऩे के कारण प्रदेश में बारिश की गतिविधियों मेें इजाफा होगा।  

इसी के प्रभाव से 29 और 30 अगस्त से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में इजाफा होगा। इस दौरान कोटा और उदयपुर संभागों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी 29 से 31 अगस्त के बीच मध्यम से तेज बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। सितंबर के पहले सप्ताह में भी सीमावर्ती क्षेत्रों को छोडक़र प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। 

मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिणी भागों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौडग़ढ़, उदयपुर, सिरोही, जालौर और प्रतापगढ़ में बारिश क अलर्ट जारी किया गया है।

लूणी नदी में बहने से मां और दो बेटियों की मौत

प्रदेश में बारिश लोगों के  लिए अब बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। बुधवार को जयपुर, जोधपुर और भरतपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश का दौर देखने को मिला। लोतरा में लूणी नदी में बोलेरो के बहने से मां और दो बेटियों की मौत हुई।  मौसम विभाग की ओर से बुधवार को प्रदेश मेें सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 37.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 

PC: rain patrika

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News