Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Weekly Horoscope 31 August To 6 September 2025: इन जातकों की जिंदगी में होगा चमत्कार, बरसेगा धन; पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 31 August To 6 September 2025: इन जातकों की जिंदगी में होगा चमत्कार, बरसेगा धन; पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

31 अगस्त से 6 सितम्बर 2025 का साप्ताहिक राशिफल बारह राशियों के लिए मिश्रित परिणाम ला रहा है। मिथुन, कर्क, तुला और वृश्चिक को लाभ और सफलता के योग हैं, जबकि सिंह, कन्या, मकर व वृषभ को सावधानी जरूरी है। मेष व मीन के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण बदलाव का समय है।

Publish Date: Sun, 31 Aug 2025 07:59:45 AM (IST)

Updated Date: Sun, 31 Aug 2025 07:59:45 AM (IST)

साप्ताहिक राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेष, मीन को पारिवारिक सुख और बड़े फैसलों का योग।
  2. वृषभ, सिंह, कन्या को स्वास्थ्य व आर्थिक मोर्चे पर सतर्कता।
  3. मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक को लाभ और सम्मान प्राप्त होगा।

धर्म डेस्क। नया सप्ताह बारह राशियों के लिए कई अवसर और चुनौतियां लेकर आया है। इस दौरान जहाँ कुछ राशियों को पारिवारिक जीवन में सौहार्द और रिश्तों में मजबूती मिलेगी, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और आर्थिक मोर्चे पर सावधानी बरतनी होगी। करियर और व्यापार क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का दौर रहेगा, लेकिन धैर्य और रणनीति से जातक सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

आइए जानते हैं, 31 अगस्त से 6 सितम्बर 2025 तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह…

मेष

  • मेष राशि के लिए यह सप्ताह पारिवारिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। घर में चल रहे पुराने विवादों का समाधान होगा और रिश्तों में मिठास लौटेगी। परिवार व मित्रों के साथ आप कहीं बाहर टूर पर जा सकते हैं, जिससे आपसी संबंध मजबूत होंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी तथा मन को शांति मिलेगी। हालांकि, स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह नाक्योंकि अचानक होने वाले खर्च आपकी स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। करियर में इस समय कुछ अड़चनें सामने आ सकती हैं। कार्यस्थल पर आर्थिक कठिनाइयों की वजह से कार्य रुक सकते हैं या बनते-बनते बिगड़ सकते हैं। इसलिए धैर्य और स्पष्ट रणनीति के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। वित्तीय योजना और समय-समय पर समीक्षा ही आपको स्थिरता की ओर ले जाएगी।

वृषभ

  • वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शांत लेकिन उलझनों से भरा रहेगा। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना कठिन हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण तनाव रहेगा और आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ सकता है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में लाभ मिलेगा, लेकिन उत्तरार्ध में समस्याओं की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी।
  • मौसमी बीमारियां पुरानी बीमारी को बढ़ा सकती हैं, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा। साफ-सफाई, आहार और चिकित्सकीय परामर्श की अनदेखी बिल्कुल न करें। करियर के क्षेत्र में अभी सफलता मिलने में समय लगेगा। मेहनत जारी रखें और निराश न हों। आपकी लगन और निरंतर प्रयास जल्द ही सकारात्मक परिणाम देंगे।

मिथुन

  • मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त होगा और घर का माहौल सकारात्मक बनेगा। आप प्रॉपर्टी या शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार संग यात्रा भी संभव है, जो आपसी मतभेद कम करेगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपको सम्मान और नया दायित्व मिल सकता है।
  • यह आपके लिए प्रतिष्ठा बढ़ाने का समय है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह राहत देने वाला रहेगा। पहले से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं से निजात मिलेगी। खानपान और दिनचर्या में थोड़ा अनुशासन रखेंगे तो हालात बेहतर होंगे। करियर में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। विदेश यात्रा का योग भी बन रहा है। आपके परिश्रम का फल अब मिलने का समय आ गया है।

कर्क

  • कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ और भाग्यशाली रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सहायक होगी। परिवार में खुशी और शांति का वातावरण रहेगा। पुराने मतभेद दूर होंगे और सद्भाव लौटेगा। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में निवेश के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन सावधानी से निर्णय लें।
  • बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। करियर और आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह लाभकारी रहेगा। नए विचार और योजनाएँ आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगी। घर में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे वातावरण और भी सकारात्मक बनेगा।

सिंह

  • सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह चुनौतियों से भरा रहेगा। आर्थिक परेशानियाँ सामने आ सकती हैं और किसी करीबी दोस्त से धोखा मिलने की संभावना है। परिवार में मतभेद और कलह हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा।
  • स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी सावधानी की जरूरत है। परिवार के किसी सदस्य, विशेषकर पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। करियर में अभी और प्रतीक्षा करनी होगी। मनचाही सफलता मिलने में समय लगेगा। इस दौरान निराश न हों और धैर्य बनाए रखें।

कन्या

  • कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पारिवारिक कलह और सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद संभव है। ऐसे में वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य के मोर्चे पर सतर्क रहें।
  • मौसमी बीमारियां बड़े संकट का रूप ले सकती हैं, विशेषकर बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। बाहरी खानपान से बचें। करियर और नौकरी के क्षेत्र में इस सप्ताह सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है और पसंदीदा स्थान पर नौकरी पाने के संकेत हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

तुला

  • तुला राशि के लिए यह सप्ताह लाभदायक साबित होगा। पैतृक संपत्ति पर अधिकार मिलने या रुका हुआ पैसा प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय आनंदपूर्ण रहेगा।
  • स्वास्थ्य की दृष्टि से आप किसी बड़ी बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना लाभकारी रहेगा। करियर और नौकरी में थोड़ी अड़चन आ सकती है। सहयोगियों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तनाव से बचने के लिए धैर्य बनाए रखें।

वृश्चिक

  • वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ और अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और लंबे समय से चली आ रही बीमारी से राहत मिलेगी। परिवार में खुशी और सद्भाव का वातावरण रहेगा। व्यवसाय और नौकरी में प्रगति होगी।
  • पदोन्नति का योग है और साझेदारी से आर्थिक लाभ होगा। किसी खास व्यक्ति की मदद से बड़ा फायदा हो सकता है। करियर के लिहाज से यह सप्ताह सफल रहेगा। आपके परिश्रम का परिणाम आपको मिलेगा और नए अवसर सामने आएंगे।

धनु

  • धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। संयम बनाए रखना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह संतुलित रहेगा।
  • परिवार में समय बिताने से तनाव कम होगा। करियर के क्षेत्र में यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। साथ ही कोई अनुभवी व्यक्ति आपका मार्गदर्शन करेगा, जिससे आपका करियर सही दिशा में आगे बढ़ेगा।

मकर

  • मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधान रहना होगा। प्रतिद्वंद्वी और षड्यंत्रकारी सक्रिय रहेंगे। व्यापार में किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है।
  • स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह सप्ताह नाजुक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट से तनाव बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता रखें। करियर में सफलता मिलने में समय लगेगा। धैर्य और साहस बनाए रखें।

कुंभ

  • कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह परिश्रम और संघर्ष से भरा रहेगा। परिवार और व्यापार दोनों क्षेत्रों में मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी विवादों में विजय मिल सकती है। परिवार में आपसी रिश्ते मजबूत होंगे।
  • जीवनसाथी और बच्चों के साथ तनाव कम होगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। किसी बीमारी की अनदेखी भारी पड़ सकती है। डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। करियर के क्षेत्र में अभी समय सामान्य रहेगा। सलाहकार की मदद से आगे की राह आसान होगी।

मीन

  • मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। आपको नया पद या दायित्व मिल सकता है। श्रेष्ठ लोगों से मुलाकात होगी और नए अवसर सामने आएंगे। परिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ अच्छा समय बितेगा।
  • पुराने मतभेद समाप्त होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। संतुलित आहार और व्यायाम आपके लिए लाभकारी रहेंगे। करियर में सफलता अभी समय लेगी, लेकिन आपकी मेहनत भविष्य को बदल सकती है।
Trending News