Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अक्टूबर माह के पहले दिन लगा आमजन को महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं LPG सिलेंडर के दाम | Parmarth TV Small Savings Schemes: सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलता रहेगा इतना ब्याज, सरकार ने किया ये फैसला | Parmarth TV पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत | Parmarth TV BJP: अमित शाह का जालंधर में बड़ा बयान, आने वाला चुनाव बीजेपी केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी | Parmarth TV आज से इन लोगों को नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, करना होगा पहले ये काम | Parmarth TV India-US: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा सहित कई मुद्दों पर की चर्चा | Parmarth TV PM Modi ने की भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की प्रशंसा, कहा- अपनी जान की परवाह किए बिना… | Parmarth TV Railway Rules: 1 अक्टूबर से ट्रेन में सफर करने वालों को टिकट के साथ में रखनी होगी ओरिजनल आईडी, नहीं तो होगी आपको… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अक्टूबर माह के पहले दिन क्या कम हो गई है पेट्रोल-डीजली की कीमतें? | Parmarth TV National Weather Forecast: मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ा दी लोगों की टेंशन, इतने राज्यों में है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan weather update: आज इन पांच संभागोंं के लिए जारी हुआ है बारिश का अलर्ट, कल से बदलेगा मौसम | Parmarth TV

Rajasthan weather update: आज इन पांच संभागोंं के लिए जारी हुआ है बारिश का अलर्ट, कल से बदलेगा मौसम | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अभी लोगों को भारी बारिश से राहत मिली हुई है। हालांकि कल से मानसून प्रदेश में फिर से सक्रिय होने वाला है। इसके प्रभाव से प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर फिर से शुरू होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ लाइन अपनी सामान्य पोजिशन से उत्तर दिशा की तरफ शिफ्ट होने के कारण प्रदेश में मानसून कमजोर हुआ है।

मौसम विभाग की ओर से आज कोटा, उदयपुर, भरतपुर अजमेर, जयपुर संभागों में कहीं-कहीं पर बारिश होने अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि बहुत से स्थानों पर आज मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 7-8 अगस्त से एक कमजोर सिस्टम फिर से एक्टिव होगा। इसके प्रभाव से गुरुवार को अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली और धौलपुर जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस जिलों के लिए विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 37.2 डिग्री सेल्सियस हुआ रिकॉर्ड
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं राजधानी जयपुर में 33.8 डिग्री, सीकर में 33.5 डिग्री, कोटा में 33.0 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 33.3 डिग्री, बाड़मेर में 35.8 डिग्री, अजमेर में 31.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 32.0, अलवर 32.8 डिग्री, जैसलमेर में 36.7 डिग्री, जोधपुर में 33.8 डिग्री, बीकानेर में 36.8 डिग्री, चूरू में 35.4 डिग्री, नागौर में 32.9 डिग्री, डूंगरपुर में 30.9 में डिग्री, जालौर में 33.4 डिग्री, सिरोही में 26.5 डिग्री, करौली में 32.7 डिग्री और दौसा में 33.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मौसम विभाग ने मंगलवार को रिकॉर्ड किया है।

PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News