Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Rajasthan weather update: प्रदेश में चार दिनों तक होगी झमाझम बारिश, 24 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट  | Parmarth TV

Rajasthan weather update: प्रदेश में चार दिनों तक होगी झमाझम बारिश, 24 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट  | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो चुका है। इसी के प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई। प्रदेश के डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौडग़ढ़, झालावाड़, भरतपुर सहित कई जिलों में कल 1 से 2.5 इंच तक बरसात रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग की ओर से आज के लिए भी प्रदेश के 24 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में मानसून ट्रफ लाइन के सामान्य से दक्षिण की ओर शिफ्ट होने की उम्मीद है। इसी के प्रभाव से 20 अगस्त तक दक्षिणी भागों में सामान्य से अधिक व शेष भागों में सामान्य बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। वहीं 21 से 27 अगस्त अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय रहने व सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।

विभाग ने सिरोही, उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 3-4 दिनों तक इन क्षेत्रों में झमाझम बारिश होगी। मौसम में बदलाव आने से प्रदेश के कई क्षेत्रों में 15 दिन के बाद गर्मी और उमस से राहत लोगों को मिली है।

सर्वाधिक तापमान जैसलमेर में 37.4 डिग्री सेल्सियस हुआ रिकॉर्ड
मौसम विभाग की ओर से किसानों और आम लोगों को मौसम पूर्वानुमान पर ध्यान देने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। शुक्रवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान जैसलमेर में 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में पारा 19.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

PC:patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News