Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

BJP: अमित शाह का जालंधर में बड़ा बयान, आने वाला चुनाव बीजेपी केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी | Parmarth TV आज से इन लोगों को नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, करना होगा पहले ये काम | Parmarth TV India-US: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा सहित कई मुद्दों पर की चर्चा | Parmarth TV PM Modi ने की भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की प्रशंसा, कहा- अपनी जान की परवाह किए बिना… | Parmarth TV Railway Rules: 1 अक्टूबर से ट्रेन में सफर करने वालों को टिकट के साथ में रखनी होगी ओरिजनल आईडी, नहीं तो होगी आपको… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अक्टूबर माह के पहले दिन क्या कम हो गई है पेट्रोल-डीजली की कीमतें? | Parmarth TV National Weather Forecast: मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ा दी लोगों की टेंशन, इतने राज्यों में है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV PM Kisan Scheme: क्या पति-पत्नी को अलग-अलग मिलता है योजना का लाभ? ये है नियम | Parmarth TV Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV Congress: दिग्विजय सिंह की किस बात पर भड़की सोनिया गांधी, नीतीश कुमार को बता दिया गद्दार | Parmarth TV

Vastu Tips: घर के आसपास इन चीजों को देखने से बदलेगी किस्मत, वास्तु में इन्हें माना जाता है शुभ

Vastu Tips: घर के आसपास इन चीजों को देखने से बदलेगी किस्मत, वास्तु में इन्हें माना जाता है शुभ

माना जाता है कि यदि घर में वास्तु नियमों (Vastu Tips in hindi) का ध्यान रखा जाए तो इससे घर में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें वास्तु के अनुसार देखना काफी शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं इस खास संकेतों के बारे में।

By Dheeraj Belwal

Publish Date: Sun, 17 Aug 2025 07:18:06 PM (IST)

Updated Date: Sun, 17 Aug 2025 07:18:06 PM (IST)

इन चीजों को देखने से बदलेगी किस्मत।

HighLights

  1. इन चीजों का दिखना आपके लिए शुभ संकेत हो सकता है
  2. इन चीजों के दिखने से आर्थिक संपन्नता व खुशहाली आती
  3. कार्यों की बाधाएं खत्म होती हैं अच्छी ऊर्जा का होता है संचार

धर्म डेस्क। वास्तु शास्त्र कहता है कि जब किसी व्यक्ति के जीवन में कुछ अच्छा घटने वाला होता है, तो उसे शुभ संकेत दिखने लगते हैं। वास्तु में कुछ चीजों का दिखना शुभ संकेत माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों के दिखने से जीवन में आर्थिक संपन्नता व खुशहाली आती है। कार्यों की बाधाएं खत्म होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जानें वास्तु के अनुसार शुभ शगुन क्या होते हैं और इन्हें कैसे पहचानते हैं?

घंटियों या शंख की आवाज

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि सुबह-सुबह मंदिर की घंटियों या शंख की आवाज सुनना काफी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही अगर आपके घर में अचानक से कोई मोहित सुगंध आने लगे, तो यह भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ है कि आप जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, आपको वह काम पूरा हो सकता है।

तोता या फिर उल्लू दिखाई देना

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि अगर आपको अपने आसपास कुछ पक्षी जैसे तोता या फिर उल्लू दिखाई देता है, तो यह भी एक खास संकेत के रूप में देखा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पक्षियों का दिखना आपको धन लाभ का संकेत दे सकता है या फिर आपको कई खुशखबरी मिल सकती है।

चिड़िया का घोंसला

वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि अगर आपके घर किसी चिड़िया ने घोंसला बना लिया है, तो यह भी एक शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। इसके साथ ही चिड़िया के घोंसला बनाने को इस संकेत के रूप में भी देखा जाता है कि आपके ऊपर आने वाली कोई बाधा टल गई है।

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Love Rashifal 17 August 2025: आज इन लोगों को प्यार में मिलेगा धोखा, इन लोगों को मिल सकता है अपना जीवन साथी, जानें अपना राशिफल

गाय का बछड़ा या फिर मंदिर में पूजा

अगर आप किसी काम से घर से बाहर जा रहे हैं और आपको कोई गाय या फिर बछड़ा, गाय का दूध पीते हुए दिख जाए, तो इसे एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसके साथ ही अगर आपको घर से निकलते समय मंदिर में पूजा होते हुए देखना भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ है कि आप जिस भी कार्य के लिए जा रहे हैं वह सफल होगा।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News