Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: फिर से सक्रिय हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ, इस दिन से शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: फिर से सक्रिय हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ, इस दिन से शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सुस्ता पड़ा मानसून सात अगस्त से फिर से सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 और 8 अगस्त को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसी के प्रभाव से 7 अगस्त को प्रदेश के पांच जिलों में बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कमजोर पड़े मानूसन के कारण प्रदेश में एक बार फिर से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ लाइन अपनी सामान्य पोजिशन से उत्तर दिशा की तरफ शिफ्ट होने के कारण प्रदेश में मानसून कमजोर हो गया। इसी कारण लोगों को यहां पर भारी बारिश से राहत मिली है। आगामी दो-तीन दिन राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में मध्यम और कहीं-कही तेज बारिश हो सकती है।

गत 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक बारिश कोटा जिले के दीगोद क्षेत्र में 25 मिमी रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलोदी में 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी जयपुर में 25.8 डिग्री, पिलानी में 27.9 डिग्री, सीकर में 24.5 डिग्री, कोटा में 25.8 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 24.8 डिग्री, बाड़मेर में 27.0 डिग्री, जैसलमेर में 26.2 डिग्री, अजमेर में 23.9 डिग्री, अलवर में 27.4 डिग्री, जोधपुर में 25.6 डिग्री, बीकानेर में 28.2 डिग्री, चूरू में 26.2 डिग्री और श्री गंगानगर में 28.1 डिग्री, नागौर में 26.1 डिग्री, डूंगरपुर में 25.3 में डिग्री, जालौर में 27.0 डिग्री, सिरोही में 20.2 डिग्री, करौली में 26.6 डिग्री और दौसा में 27.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News