Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत | Parmarth TV BJP: अमित शाह का जालंधर में बड़ा बयान, आने वाला चुनाव बीजेपी केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी | Parmarth TV आज से इन लोगों को नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, करना होगा पहले ये काम | Parmarth TV India-US: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा सहित कई मुद्दों पर की चर्चा | Parmarth TV PM Modi ने की भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की प्रशंसा, कहा- अपनी जान की परवाह किए बिना… | Parmarth TV Railway Rules: 1 अक्टूबर से ट्रेन में सफर करने वालों को टिकट के साथ में रखनी होगी ओरिजनल आईडी, नहीं तो होगी आपको… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अक्टूबर माह के पहले दिन क्या कम हो गई है पेट्रोल-डीजली की कीमतें? | Parmarth TV National Weather Forecast: मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ा दी लोगों की टेंशन, इतने राज्यों में है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV PM Kisan Scheme: क्या पति-पत्नी को अलग-अलग मिलता है योजना का लाभ? ये है नियम | Parmarth TV Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV

Rajasthan: हनुमान बेनीवाल ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से की मुलाकात, इस संबंध में की है चर्चा  | Parmarth TV

Rajasthan: हनुमान बेनीवाल ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से की मुलाकात, इस संबंध में की है चर्चा  | Parmarth TV

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय तथा केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी से अपने संसदीय क्षेत्र में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालयों की स्वीकृति को लेकर चर्चा की। इस बात की जानकारी आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से सोमवार को बताया कि आज संसद भवन में केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय तथा केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी से उनके कार्यालय में मुलाकात की तथा नागौर संसदीय क्षेत्र के खींवसर, डीडवाना तथा परबतसर में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालयों की स्वीकृति जल्द से जल्द करवाने के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की।

हाल ही में राजस्थान के झालावाड़ जिले में हुई स्कूल त्रासदी के बाद जिस तरह सरकारी स्कूलों में भय का वातावरण बना हुआ है, उसको लेकर भी जयंत से चर्चा हुई। मैंने नागौर तथा डीडवाना-कुचामन जिले में मेरे द्वारा विभिन्न सरकारी स्कूलों की मरम्मत,नवीनीकरण आदि हेतु भेजे गए प्रस्तावों की वित्तीय स्वीकृति भी जल्द से जल्द करवाने को कहा। मंत्री ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।

PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News