Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Pakistan: प्राइवेट स्कूल की छत गिरी, 29 की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिजीत दिपके का विरोध, देखते ही चिल्लाने लगे लोग, अरे देश को क्यों खराब कर रहा हैं…. | Parmarth TV Diwali Bonus: रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा, मिलेगा 78 दिनों के वेतन के बराबर | Parmarth TV National Weather Forecast: इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान में ओलावृष्टि की आशंका | Parmarth TV LPG Prices: कम हुए या बढ़ गए हैं सिलेंडरों के दाम? ये है ताजा रेट | Parmarth TV EPFO: 15 अक्टूबर तक जरूर ही कर लें ये काम, नहीं तो देना पड़ सकता है जुर्माना | Parmarth TV BJP: अमित शाह का राहुल गांधी को जवाब, 2029 के आम चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत से आएगा, आप हार के लिए तैयार रहें | Parmarth TV DA Hike: दीपावली से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 252 अंक फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV CJP: आशुतोष रांका और सौरव दास को भेजा गया 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ जेल में दोनों रहेंगे अलग अलग | Parmarth TV

Bihar के बाद पूरे देश में ऐसा करने वाला है चुनाव आयोग, ले लिया है बड़ा फैसला | Parmarth TV

Bihar के बाद पूरे देश में ऐसा करने वाला है चुनाव आयोग, ले लिया है बड़ा फैसला | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। चुनाव आयोग बिहार के बाद अखिल भारतीय स्तर पर मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू करने का बड़ा कदम उठा रहा है। खबरों के अनुसार, आयोग अगले महीने अखिल भारतीय स्तर पर मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू करने के लिए सभी राज्यों में अपनी चुनाव मशीनरी को सक्रिय कर दिया है। कई विपक्षी दलों के विरोध के बावजूद चुनाव आयोग ये बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

कई विपक्षी दलों और अन्य लोगों द्वारा इस व्यापक प्रक्रिया को न्यायालय में चुनौती दी जा चुकी है। विपक्षी दलों ने इस संबंध में कहा कि चुनाव आयोग के इस कदम से पात्र नागरिकों को उनके मताधिकार से वंचित होना पड़ेगा। खबरों के अनुसार, चुनाव आयोग की इस पहल के तहत कुछ राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने तो अपने-अपने राज्यों में पूर्व में किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद प्रकाशित मतदाता सूची को जारी करना भी प्रारम्भ कर दिया है। 

अगले साल देश के पांच राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव

आपको बता दें कि चुनाव आयोग का ये कदम बांग्लादेश और म्यांमा सहित विभिन्न राज्यों में अवैध विदेशी प्रवासियों पर कार्रवाई के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गौरतलब है कि इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं अगले साल देश के पांच अन्य राज्यों असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए देश के प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।  प्रमुख दल अपनी जीत का दावा इस चुनावों में कर रहे हैं।

PC: lawandotherthings 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News