Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Rahul Gandhi ने फिर पीएम मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा-कहां चली गई 56 इंच की छाती | Parmarth TV

Rahul Gandhi ने फिर पीएम मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा-कहां चली गई 56 इंच की छाती | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए टैरिफ को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा है।

राहुल गांधी ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि कहां चली गई 56 इंच की छाती? अमेरिका का राष्ट्रपति टैरिफ थोपता है, मोदी जी चूं तक नहीं करते। आर्थिक तूफान आने वाला है, करोड़ों लोगों को नुकसान होगा – वे छुप कर बैठे हैं।

बांग्लादेश का प्रधानमंत्री भारत के खिलाफ उल्टा बोलता है, उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकलता। जब इंदिरा गांधी जी से पूछा गया था Do you lean left or right? तब उन्होंने कहा था, ;मैं न दाएं झुकती हूं, न बाएं – मैं हिंदुस्तान की प्रधानमंत्री हूं, सीधे खड़ी रहती हूं। लेकिन आज के प्रधानमंत्री सीधे मत्था टेक देते हैं।

बीजेपी दलितों को मंदिर में नहीं जाने देती है
इससे पहले राहुल गांधी ने राजस्थान के अलवर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के मंदिर जाने के बाद भाजपा नेता द्वारा वहां पर गंगा जल छिडक़ने को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि बीजेपी दलितों को मंदिर में नहीं जाने देती है और अगर कोई चला जाए तो वे मंदिर को धुलवाते हैं – ये हमारा धर्म नहीं है।

हमारा धर्म वो है जो सबको इज़्जत देता है, हर व्यक्ति का आदर करता है। कांग्रेस और बीजेपी में यही फर्क है – हमारे दिलों में सबके लिए मोहब्बत और इज्जत है, जबकि उनके दिलों में सिर्फ नफरत। हम इस देश को नफरत का बाजार नहीं बनने देंगे- मोहब्बत की दुकान खोल कर न्याय का हिंदुस्तान बनाएंगे।

PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News