Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 10 April 2025: इन राशियों को बिजनेस में होगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 April 2025: इन राशियों को बिजनेस में होगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

10 अप्रैल 2025 का दिन (Today’s Horoscope 10th April 2025) कुछ राशियों के लिए शुभ, तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक और मीन राशियों को सफलता और लाभ मिलेगा, जबकि वृषभ, मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ को सतर्क रहना होगा। नौकरी, स्वास्थ्य और संबंधों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 10 Apr 2025 06:12:00 AM (IST)

Updated Date: Thu, 10 Apr 2025 07:20:35 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मिथुन, कुंभ को स्वास्थ्य और पारिवारिक चिंता सताएगी।
  2. सिंह, वृश्चिक को निर्णय और निवेश में लाभ मिल सकता।
  3. तुला, कन्या को विवादों से बचकर कार्य करना चाहिए।

धर्म डेस्क, इंदौर (Aaj Ka Rashifal 10th April 2025)। आज गुरुवार 10 अप्रैल 2025 का दिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। पंडित हर्षित शर्मा जी द्वारा बताए गए दैनिक राशिफल के अनुसार, जहां कुछ लोगों को स्वास्थ्य और करियर में लाभ मिलेगा, वहीं कुछ को तनाव और रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 10th April 2025)।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। जो काम पिछले कुछ समय से अटके हुए थे, वे पूरे हो सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है। मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और तनाव कम महसूस करेंगे। पारिवारिक मामलों में आज कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन चुनौतियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मानसिक तनाव बना रहेगा और किसी व्यक्ति के कारण परेशानी महसूस हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में नुकसान हो सकता है। आज वाणी पर संयम रखें और किसी भी नए काम की शुरुआत से बचें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों को आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आज किसी को उधार देना नुकसानदायक रहेगा। धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत करने से सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। दिन उत्साह से भरा रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा देने वालों को सफलता मिलेगी। कोई बड़ा निर्णय जीवन को नई दिशा दे सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभकारी हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी से बिताने का है। विवादों से दूर रहें और व्यर्थ के कार्यों में न उलझें। शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है। पारिवारिक मतभेद और व्यापार में नुकसान की संभावना है। आज निवेश से बचें और संयम के साथ काम लें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन कोई विशेष उपलब्धि नहीं होगी। किसी नए कार्य के सिलसिले में महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों को आज कई क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में बड़ा निवेश लाभकारी रहेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी कुछ छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, लेकिन आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए आज का दिन शुभ समाचारों से भरा रहेगा। नौकरी में प्रयासरत लोगों को सफलता मिल सकती है और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। विशेष कार्यों में सफलता मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ घूमने या यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कठिनाई भरा हो सकता है। स्वास्थ्य की स्थिति कमजोर रह सकती है और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति भी कमजोर रह सकती है। व्यापार में गिरावट और विरोधियों की सक्रियता से परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से विवाद से मन अशांत रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और किसी अपने से आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है। पारिवारिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में तनाव संभव है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। सभी योजनाएं सफल होंगी और कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं और किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। पारिवारिक जीवन में संतोष और प्रसन्नता बनी रहेगी।

Trending News