Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1,100 अंक से ज्यादा चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV यूपीआई भुगतान पर दिवाली तक किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Pakistan: दर्दनाक ट्रेन हादसे में छह लोगों की मौत, 30 घायल | Parmarth TV बिजली सब्सिडी के लिए अब सरकार ने अनिवार्य कर दिया है ये दस्तावेज, नहीं किया ऐसा तो… | Parmarth TV दीपावली तक टाल दिया है UPI पेमेंट पर लगने वाला MDR चार्ज, इन्हें मिली राहत | Parmarth TV Kerala: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने की राज्यों में उठने लगी मांग, केरल विधानसभा में प्रस्ताव हुआ पास | Parmarth TV PM Kisan Scheme: 24वीं किस्त का लाभ आपको मिलेगा या नहीं, इस प्रकार से कर लें चेक | Parmarth TV 8th Pay Commission: त्योहारी सीजन में होने जा रही 8वें वेतन आयोग की बैठक, कर्मचारियों को मिल सकती हैं खुशखबरी, जाने क्या होगी सैलेरी और…. | Parmarth TV ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अब कच्चे तेल के सुपरटैंकर को बनाया निशाना, दी थी ये चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, राजस्थान के लिए है ये अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan: नरेश मीणा को लेकर अब कांग्रेस खेल सकती है ये बड़ा दांव | Parmarth TV

Rajasthan:  नरेश मीणा को लेकर अब कांग्रेस खेल सकती है ये बड़ा दांव | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के समरावता गांव में एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में आठ महीने से जेल में रहने के बाद रिहा हुए नरेश मीणा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। नरेश मीणा को लेकर कयासों का दौर शुरू हो चुका है। कयास ये लग रहे हैं कि कांग्रेस नरेश मीणा को लेकर बड़ा दांव खेल सकती है।

राजस्थान की अंता विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस नरेश मीणा को उम्मीदवार बना सकती है। भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा को एसडीएम को पिस्तौल दिखाने के मामले में सजा मिलने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के कारण अंता सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। जल्द ही इस सीट के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना है।

अब कयास लग रहे हैं कि क्या इस बार कांग्रेस की ओर से नरेश मीणा मैदान में होंगे? आपको बता दें कि जेल से रिहा होते ही नरेश मीणा ने साफ संकेत दे दिए कि वह फिर से सक्रिय राजनीति में उतरने को तैयार हैं।

अंता विधानसभा सीट रही है भाजपा का गढ़
कांग्रेस में प्रमोद जैन भाया को अंता सीट पर मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हालांकि बीते कुछ सालों में उनके खिलाफ करप्शन के आरोप भी लगे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो कांग्रेस अगर नए चेहरों पर दांव लगाती है तो नरेश मीणा को अंता सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है। इस सीट पर मीणा समुदाय किसी भी उम्मीदवार की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि अंता विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ रही है। गत चुनाव में कंवरलाल मीणा ने कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया को 5861 वोटों से शिकस्त दी थी।

PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News